Republic Day 2020: कोयलांचल में शान से लहरा रहा तिरंगा, मुख्य समारोह में DC ने किया ध्वजारोहण
धनबाद जिला प्रशासन की तरफ से रणधीर वर्मा स्टेडियम में बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सुबह नाै बजे उपायुक्त ने झंडा फहराया।
धनबाद, जेएनएन। देश के 71 वें गणतंत्र दिवस पर धनबाद कोयलांचल में भी आन, बान और शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है। मुख्य समारोह धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में हुआ। उपायुक्त अमित कुमार ने ध्वजारोहण किया। साथ ही एसएसपी के साथ परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।
धनबाद जिला प्रशासन की तरफ से रणधीर वर्मा स्टेडियम में बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सुबह नाै बजे उपायुक्त ने झंडा फहराया। इस माैके पर विभिन्न विभागों की तरफ से झांकी निकाली गई। यह आकर्षण का केंद्र था। झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे थे।
समारोह में उपायुक्त ने स्वतंत्रता सेनानी गौर किशोर गांगुली की पत्नी प्रतिभा गांगुली को सम्मनित किया। सम्मान में प्रतीक चिह्न और चादर प्रदान किया गया।
गोल्फ मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड के बाद महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार समाज कल्याण शाखा धनबाद की ओर से निकाली झांकी निकाली गई। विषय था- महिला उत्पीड़न।
गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए काफी संख्या में लोग रणधीर वर्मा स्डेयिम में पहुंचे थे। इसमें बच्चों की संख्या अधिक थी।