विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद-दिल्ली-कटरा रूट पर चल सकती है डायरेक्ट सुपरफास्ट ट्रेन, वैष्णो देवी की राह होगी आसान

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:54 PM (IST)

धनबाद से दिल्ली होते हुए कटरा तक सीधी सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की उम्मीद फिर जगी है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. सांसद ढुल्लू महतो ने लोकसभा में उठाया मुद्दा।

  2. धनबाद से कटरा तक सीधी ट्रेन की मांग।

  3. वैष्णो देवी और दिल्ली यात्रा होगी आसान।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से दिल्ली होकर कटरा तक सीधी सुपरफास्ट ट्रेन चलने की आस फिर जग गई है। सांसद ढुल्लू महतो ने लोकसभा में मामला उठाकर सरकार से धनबाद से दिल्ली के रास्ते कटरा तक सीधी ट्रेन चलाने की सिफारिश की है।

ट्रेन को स्वीकृति मिल गई तो न केवल वैष्णो देवी तक पहुंचने की राह आसान होगी बल्कि लगभग ढाई दशक से हो रही दिल्ली की ट्रेन भी मांग भी पूरी हो जाएगी।

जम्मू तवी और हमसफर जैसी ट्रेन नाकाफी

संसद में कटरा तक ट्रेन चलाने की मांग पहले भी की थी। रेल मंत्रालय की ओर से धनबाद होकर कोलकाता जम्मू तवी और सियालदह जम्मू तवी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस जैसी ट्रेन का हवाला दिया गया था।

इस बार संसद में उठाए गए मामले में सांसद ने स्पष्ट किया है कि दोनों ट्रेन बंगाल से पहले ही लगभग भर कर चलती हैं। इससे धनबाद और आसपास के यात्रियों को वेटिंग लिस्ट टिकट भी मिलने में परेशानी होती है।

लोकप्रिय हुई थी धनबाद दिल्ली की ट्रेन, कटरा तक विस्तार करना फायदेमंद

धनबाद से दिल्ली के बीच चली ट्रेन बेहद लोकप्रिय हुई थी। हर फेरे में शत प्रतिशत यात्री मिले थे। सांसद ने बताया है कि इस ट्रेन को नियमित कर कटरा तक चलाना यात्रियों और रेलवे दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

धनबाद कटरा की ट्रेन का प्रस्तावित टाइम टेबल

सांसद ने धनबाद से कटरा के बीच चलने वाली ट्रेन के लिए प्रस्तावित टाइम टेबल भी सुझाया है। धनबाद से सुबह 5:00 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 2:00 बजे कटरा और वापसी में कटरा से शाम 4:30 पर चलकर अगले दिन सुबह दिल्ली और उसके अगले दिन तड़के धनबाद।

यह भी पढ़ें- अब टाटानगर से सीधे जयपुर पहुंचेगी ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ