यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेकोरेटर एसोसिएशन के निरसा शाखा की नई समिति का गठन... हितों का ख्याल रखते हुए व्यवसाय करने का लिया निर्णय।
एसोसिएशन के निरसा शाखा के संरक्षक शिशिर चक्रवर्ती ने कहा कि सभी के सहयोग से की संस्था को आगे बढ़ाया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन निरसा शाखा की बैठक निरसा स्थित राज मैरिज हॉल में एसोसिएशन के संरक्षक शिशिर चक्रवर्ती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निरसा शाखा की नई कमेटी का गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में जिला डेकोरेटर एसोसिएशन की ओर से लालू मालाकार, राजेश्वर प्रसाद एवं भगत जी भगत मौजूद थे।
बैठक में सर्वसम्मति से निरसा शाखा के अध्यक्ष काजल कुमार मांजी, सचिन शिवदास कुंभकार एवं कोषाध्यक्ष मधु मंगल कुंभकार का चयन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष को जल्द से जल्द निरसा शाखा कमेटी का पूर्ण गठन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के निरसा शाखा के संरक्षक शिशिर चक्रवर्ती ने कहा कि सभी के सहयोग से की संस्था को आगे बढ़ाया जा सकता है। बाजार में कंपटीशन है परंतु संस्था के सभी सदस्य एक दूसरे के हितों का ख्याल रखते हुए अपना काम तथा व्यवसाय करें। मौके पर निरसा प्रखंड एवं कलियासोल प्रखंड के सभी डेकोरेटर मालिक मौजूद थे।