Move to Jagran APP

यहां के ग्रामीणों ने चोर को ऐसे चखाया मजा... पहले पांडेय जी की बेटी ने क‍िया कमाल...फ‍िर जमकर की कुटाई

बूरे काम का बूरा नतीजा। चोर पकड़ा गया। अब ग्रामीणों को तो जैसे श‍िकार म‍िल गया। दे दना दना कुटाई शुरू। पहले खंभे से बांध कर टाइट कर द‍ि‍या। शरीर के पूर्जे-पूर्जे ढीले कर द‍िए। प‍िटाई करने के बाद पुल‍िस को सौंप द‍िया।

By Atul SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 02:50 PM (IST)
यहां के ग्रामीणों ने चोर को ऐसे चखाया मजा... पहले पांडेय जी की बेटी ने क‍िया कमाल...फ‍िर जमकर की कुटाई
बूरे काम का बूरा नतीजा। चोर चोरी करते हुए पकड़ा गया। (जागरण)

 जागरण संवाददाता,मैथन/मुगमा: बूरे काम का बूरा नतीजा। चोर पकड़ा गया। अब ग्रामीणों को तो जैसे श‍िकार म‍िल गया। दे दना दना कुटाई शुरू। पहले पेड़ से बांध कर टाइट कर द‍ि‍या। शरीर के पूर्जे-पूर्जे ढीले कर द‍िए। प‍िटाई करते हुए लोगों का मन भर गया। पुल‍िस को सौंप दी। आगे की कार्रवाई करने। घटना निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिड़बांध बस्ती के बाउरी टोला का है। चोर को पकड़ने में पांडेय जी की बेटी का साहस काम आया। द‍िलेरी से चोर का समाना क‍िया।

loksabha election banner

चोर तो चोरी करके भाग न‍िकला था

दीनदयाल पांडेय के आवास में शनिवार की देर रात चोरी करने के आरोप में बस्ती के ही सोहेल अंसारी को ग्रामीणों ने पकड़कर भरदम पिटाई कर निरसा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में भुक्तभोगी पांडेय ने बताया जाता है कि बस्ती के सोहेल नामक युवक रात के करीब दो बजे उनके आवास में सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश किया तथा चोरी कर भाग गया।

पांडेय जी की बेटी ने क‍िया कमाल

इसी बीच पांडेय की लड़की की नींद खुल गई। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका गला दबाने लगा। इसी दौरान लड़की ने आरोपी को धक्का मार गिरा दिया। उसके बाद शोर मचाया। लड़की द्वारा शोर मचाने पर घर के लोग जग गए। घर  वाले को जगते देख चोर घर की छत से कूदकर भाग निकला। परंतु पांडेय जी की बेटी ने उसे पहचान लि‍या। लड़की के निशानदेही पर रविवार की सुबह सभी ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

पहले भी चोरों ने उड़ाई थी संपत्‍त‍ि

वहीं पांडेय ने बताया कि पूर्व में भी उनके घर में दो बार चोरी की घटनाएं घट चुकी है। चोर हजारों की संपति चोरी कर ले गए हैं।चोरी की यह तीसरी घटना है। हालांकि इस बार चोर कुछ नहीं ले जा सका। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पंचायत की मुखिया रीता रवानी, बिमल रवानी व निरसा थाने की पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। उसे थाने में रख पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.