विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद के Wasseypur में फिर गैंगवार: गैंगस्टर फहीम खान के भाई पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग; महिला समेत तीन घायल

By ShahidEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 21 Sep 2026 12:36 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 01:08 PM (IST)

Wasseypur Gang War: धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार भड़क उठा, जहां गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू खान पर दो बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की।

HighLights

  1. वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू पर हमला।

  2. दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग।

  3. शानू खान समेत तीन घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संवाद सूत्र, वासेपुर (धनबाद)। Wasseypur Crime: धनबाद के वासेपुर में एक बार फिर गैंगवार भड़क उठा है। सोमवार को दिनदहाड़े करीब 11 बजे दो बाइक सवार अपराधियों ने गैंगस्टर फहीम खान के भाई को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में शानू खान के साथ दो और लोग भी चपेट में आ गए।

Wasseypur Firing

घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। शानू खान भूली मोड़ के समीप कुछ लोगों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान लाल रंग की बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलाने के बाद दोनों अपराधी भाग निकले।

Shanu Khan

शानू की बांह में लगी गोली, सद्दाम को दो गोलियां

फायरिंग में शानू खान की बांह में एक गोली लगी है। भूली मोड़ स्थित चतरा स्टोर के संचालक सद्दाम को दो गोलियां लगी हैं। एक महिला भी गोली लगने से घायल हुई है। तीनों को तत्काल नामधारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अशर्फी अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रिंस खान गिरोह पर शक

शानू खान पर करीब एक वर्ष पहले भी अलीनगर के समीप गोली चली थी। उस घटना में वह बाल-बाल बच गए थे। अब दोबारा उन पर हमला हुआ है। बताया जाता है कि शानू खान को प्रिंस खान की ओर से पूर्व में कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Dhanbad Wasseypur Firing

हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है। गोलीबारी की इस घटना के बाद प्रिंस खान के गिरोह की गतिविधियों को लेकर पुलिस जांच तेज हो गई है।

घटनास्थल पर मिले आठ खोखा और दो जिंदा कारतूस 

घटनास्थल पर बैंक मोड़ थाना, भूली थाना और टीएसपी की टीम जांच कर रही है। वहीं फॉरेंसिक लैब के एक्सपर्ट भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। घटनास्थल पर से आठ खोखा और दो जिंदा कारतूस भी मिला है, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है। 

यह भी पढ़ें- पुलिस के सामने वासेपुर में पिटा गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, भीड़ से उठी एनकाउंटर की आवाज

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान का धनबाद पुलिस ने कराया परेड, वासेपुर देखता रहा