गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान का धनबाद पुलिस ने कराया परेड, वासेपुर देखता रहा
Bunty Khan Paraded in Wasseypurः गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस ने वासेपुर में उसका परेड कराया।

वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान का परेड कराती धनबाद पुलिस। (फोटोः मो. शाहिद)
HighLights
प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार किया गया।
कोलकाता एयरपोर्ट के पास से हुई गिरफ्तारी।
धनबाद पुलिस ने बंटी को वासेपुर में परेड कराया।
जागरण संवाददाता, धनबाद। वासेपुर का भगोड़ा गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई में बैठकर अपने गिरोह का संचालन करता है। वह दुबई से ही व्हाट्सऐप पर वीडियो संदेश जारी कर रंगदारी का धंधा चलाता है और पुलिस को भी धमकाने से बाज नहीं आता है। उसके भाई प्रिंस खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
धनबाद पुलिस ने सोमवार को वासेपुर में उसके भाई बंटी खान का परेड कराया। इसे प्रिंस खान के खौफ काफूर करने की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। भारी सुरक्षा व्यवस्था को बाद धनबाद पुलिस बंटी खान को लेकर वासेपुर पहुंची।
बंटी खान को पैदल ही वासेपुर में घुमाया गया। इस दाैरान वासेपुर के लोग देखते रह गए। पुलिस एक तरह से लोगों को संदेश दिया कि बदमाश प्रिंस खान और उसके परिवार को छोड़ा नहीं जाएगा। उसे दंड मिलेगा। उससे डरने की जरूरत नहीं है।
पुलिस पुलिस ने प्रिंस खान के भाई बंटी खान को रविवार को कोलकाता एयरपोर्ट के आसपास से गिरफ्तार किया था। वह दुबई भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद धनबाद के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी बैंक मोड़ थाना में बंटी से पूछताछ की है।
यह भी पढ़ें- वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी कोलकाता में गिरफ्तार, दुबई भागने की फिराक में था
बैंक मोड़ थाने की पुलिस बंटी खान को लेकर वासेपुर पहुंची और कमर मखदूमि रोड स्थित मुख्य सड़क पर घुमाया गया। इस दृश्य को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। पुलिस पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
