Dhanbad Coronavirus News Update: धनबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 के पार, एसबीआइ के 50 से ज्यादा पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद में अब कोराना मरीजों की संख्या 612 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 157 है। अब तक 437 लोग ठीक हो चुके हैं।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update: धनबाद में अब तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से तो कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। गुरुवार को 49 नए केस मिले। एक दिन पहले बुधवार को 37 नए मरीज मिले थे। इसी के साथ अब धनबाद में कुल कोरोना केस की संख्या 612 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 157 है। अब तक 437 लोग ठीक हो चुके हैं। हाल के दिनों में मिले मरीजों में सबसे ज्यादा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हैं। इस क्षेत्रीय अधिकारी तक संक्रमित हो चुके हैं। गुरुवार को 49 नए संक्रमित मिले। इनमें 15 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बैंकमोड़ स्थित मुख्य शाखा के अधिकारी और कर्मचारी हैं। धनबाद शहर के 31 मरीज भी इनमें शामिल हैं। शेष अन्य प्रखंडों के हैं।
- यहां मिले मरीज
धनबाद शहर में 31 : जेसी मल्लिक में दो, नया बाजार में एक, पीएमसीएच की सीसीयू में एक, हीरापुर में दो, गांधी रोड में एक, केंदुआ बाजार में एक, एसबीआइ शाखा बैंकमोड़ में 15, कोयला नगर में एक, नावाडीह श्री राम कुंज में तीन, बैंक मोड़ में दो, वनस्थली कॉलोनी में एक और सरायढेला में एक।
झरिया में 15 : झरिया थाना में एक, पाथरडीह में एक, चासनाला में एक, वेस्ट कोयरीबांध में एक, फ्रेंड्स कॉलोनी झरिया में सात, सिंदरी में दो, मेन रोड डिगवाडीह में एक, चौथाई कुल्ही में एक।
बाघमारा में दो : महुदा थाना में एक और कतरास में एक।
गोविंदपुर : जैप 3 में एक।
धनबाद का कोरोना मेडिकल बुलेटिनः 30 जुलाई, 2020
- स्क्रीनिंग किए गए लोगों की संख्या : 1988
- होम क्वारंटाइन में रखे लोगों की संख्या : 69
- स्टैंपिंग किए गए लोगों की संख्या : 203
- इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन
- सदर अस्पताल : 00
- पीएमसीएच : 33
- एसएसएलएनटी : 00
- रेलवे अस्पताल : 09
- कुल : 42
- आईसोलेशन : 02
- स्वाब सैंपल
- पीएमसीएच : 41
- सदर अस्पताल : 208
- बाघमारा : 00
- टुंडी : 00
- कुल : 249
- कुल पॉजिटिव केस : 612
- एक्टिव केस : 157
- कोविड -19 अस्पताल : 60
- पीएमसीएच : 97
- संक्रमण से ठीक हुए : 437
- कोविड -19 अस्पताल : 00
- पीएमसीएच : 00
- आउट स्टेशन केस : 05
- निधन : 13