Dhanbad Coronavirus News Update: टाटा कोलियरी में कोरोना की दूसरी लहर, धनबाद और बोकारो में एक-एक की माैत
Dhanbad Coronavirus News Update मौत की शिकार भौंरा की 70 वर्षीय वृद्धा तीन दिन पूर्व संक्रमित पाई गई थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे कोविड सेंटर में भर्ती कराया था। उन्हें कोरोना सहित दूसरी बीमारियां भी थी। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। धनबाद में शुक्रवार को एसएनएमएमसीएच के कोविड सेंटर में भर्ती भौंरा की 70 वर्षीय वृद्धा की जान भी चली गई। वहीं शुक्रवार को जिले 33 नए संक्रमित भी मिले हैं। टाटा जामाडोबा में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। वहां कार्यरत 10 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। अचानक संक्रमण बढऩे से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सभी से अपील की जा रही है किसी भी परिस्थिति में भीड़भाड़ वाले इलाके में नहीं जाएं। मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें।
तीन दिन पहले आई थी पॉजिटिव रिपोर्ट
मौत की शिकार भौंरा की 70 वर्षीय वृद्धा तीन दिन पूर्व संक्रमित पाई गई थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे कोविड सेंटर में भर्ती कराया था। उन्हें कोरोना सहित दूसरी बीमारियां भी थी। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। इससे पहले कोरोना से जिले में आखिरी मौत दिसंबर में हुई थी। लगभग तीन महीने के बाद इस साल की यह पहली मौत है।
वैक्सीन लेने के बाद धैया के शिक्षक संक्रमित
कोरोना की वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद भी धैया के एक शिक्षक संक्रमित हो गए हैं। इलाज के लिए उन्हें एसएनएमएमसीएच के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है। पांच दिन पूर्व उन्होंने वैक्सीन लिया था। चिकित्सकों का मानना है कि ऐसा हो सकता है।
70 टाटा कर्मियों की जांच में 10 संक्रमित
टाटा जामाडोबा में 70 कर्मियों की कोरोना की जांच की गई थी। इसमें 10 कर्मचारी की रिपोर्ट संक्रमित आई है। इन सभी कर्मचारी को टाटा जामाडोबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। कोरोना की पहली लहर के समय भी बड़ी संख्या में टाटा कोलियरी के कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे।
यहां मिले मरीज
- धनबाद शहर : बरटांड़, मुनीडीह, हीरापुर, कोर्ट मोड़, हिल कालोनी, मुरलीनगर, बैंक मोड़ और पुराना बाजार में एक-एक और टेलीफोन एक्सचेंज रोड, मनईटांड़ और धैया में दो-दो मरीज।
- झरिया : डिगवाडीह 10 नंबर और झरिया बाजार में एक-एक
- बाघमारा : तेतुलमारी में दो
- गोविंदपुर : नेताजी सुभाष कालोनी, गोङ्क्षवदपुर बाजार और काली पहाड़ी मैथन में एक-एक।
- अन्य क्षेत्र में एक
बोकारो थर्मल में कोरोना से सीसीएल कर्मी की गई जान
बोकारो जिले में शुक्रवार को 29 नए केस सामने आए। वहीं, 12 संक्रमित स्वस्थ हुए। गुरुवार को सीसीएल की गोविंदपुर परियोजना के 50 वर्षीय लिपिक की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पाकुड़ में 22, साहिबगंज में 16, दुमका में संक्रमित मिले
पाकुड़ में 22 संक्रमित मरीज मिले। वहीं साहिबगंज 16 मामले सामने आए। पाकुड़ की बैंक कॉलोनी को सील कर दिया गया। दुमका में 32 लोग पॉजिटिव निकले।