Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin: शनिवार को मिले रिकॉर्ड 73 नए कोरोना मरीज, कुल केस 700 के ऊपर; जानें ताजा हाल
Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनाैती आन पड़ी है। मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
By MritunjayEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 09:02 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 09:02 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin धनबाद जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी हो रहा है। शनिवार को एक नया रिकॉर्ड बना। पहली बार एक ही दिन 73 की संख्या नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें 40 केस धनबाद शहरी क्षेत्र के हैं। शेष ग्रामीण इलाके के मरीज हैं। इसी के साथ धनबाद में कुल कोरोना केस का आकंड़ा 700 के ऊपर पहुंच गया है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने भी चुनाैती आन पड़ी है। यह चुनाैती है इन मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर इलाज करना।
धनबाद का कोरोना मेडिकल बुलेटिनः 1 अगस्त, 2020
- स्क्रीनिंग किए गए लोगों की संख्या : 1288
- होम क्वारंटाइन में रखे लोगों की संख्या : 27
- स्टैंपिंग किए गए लोगों की संख्या : 335
- इंस्टीट्यूशन क्वारंटाइन
- सदर अस्पताल : 00
- पीएमसीएच : 09
- एसएसएलएनटी : 00
- रेलवे अस्पताल : 04
- कुल : 13
- आईसोलेशन : 04
- स्वाब सैंपल
- पीएमसीएच : 09
- सदर अस्पताल : 141
- बाघमारा : 00
- टुंडी : 10
- कुल : 160
- कुल पॉजिटिव केस : 639 ( इसमें नए 73 शामिल नहीं)
- एक्टिव केस : 162
- कोविड -19 अस्पताल : 85
- पीएमसीएच : 77
- संक्रमण से ठीक हुए : 457
- कोविड -19 अस्पताल : 00
- पीएमसीएच : 20
- आउट स्टेशन केस : 06
- निधन : 14
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें