Move to Jagran APP

Dhanbad Corona News Update: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, पूर्व मेयर होम क्वारंटाइन

झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य और धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पिछले दिनों दिल्ली गए थे। वहां से लाैटने के बाद कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव है। इसके बावजूद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। एक सप्ताह तक होम क्वारंटाइन रहेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 12:07 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 12:07 PM (IST)
Dhanbad Corona News Update: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, पूर्व मेयर होम क्वारंटाइन
हल्की तबीयत खराब होने के बाद जिलाध्यक्ष ने अपना स्वाब टेस्ट करवाया। वह कोरोना संक्रमित हैं।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Corona News Update जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आस्था पांडेय कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। संक्रमित होने के बाद उन्हें पीएमसीएच के कैथ लैब में स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण करके जानकारी ली। हल्की तबीयत खराब होने के बाद जिलाध्यक्ष ने अपना स्वाब जांच करवाया था। जांच में अब वह संक्रमित पाई गई हैं। 

loksabha election banner

संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच

जिलाध्यक्ष के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच शुक्रवार को की गई है। हालांकि बताया जाता है कि स्वाब के बाद जिला अध्यक्ष ने खुद को पृथक कर लिया था। फिलहाल अन्य लोगों की भी रिपोर्ट का इंतजार है। 

चंद्रशेखर अग्रवाल होम क्वारंटाइन 

झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य और धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पिछले दिनों दिल्ली गए थे। वहां से लाैटने के बाद कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव है। इसके बावजूद उन्होंने खुद को  होम क्वारंटाइन कर लिया है। एक सप्ताह तक होम क्वारंटाइन रहेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.