Move to Jagran APP

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाया अजीब आरोप

विरोध प्रदर्शन के दाैरान कांग्रेसियों में कोरोना का खौफ नहीं दिखा। फोटो सेशन में एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते दिखे। शरीरिक दूरी के नियमों की धज्जी उड़ा दी।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 03:15 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 03:26 PM (IST)
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाया अजीब आरोप
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाया अजीब आरोप

धनबाद, जेएनएन। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन के दाैरान सोमवार को धनबाद के काग्रेसियों ने भी अपनी ताकत दिखाई। कांग्रेसियों ने धनबाद कोर्ट रोड स्थित ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप के सामने जमा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दाैरान पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार पर अजीब आरोप लगाया। उन्होंने कहा-कोरोना महामारी से निपटने में केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से विफल है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए वह पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि कर रही है। 

loksabha election banner

कोरोना का नहीं दिखा खौफ 

विरोध प्रदर्शन के दाैरान कांग्रेसियों में कोरोना का खौफ नहीं दिखा। वह प्रदर्शन के दाैरान फोटो सेशन कराने के लिए एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते दिखे। शरीरिक दूरी के नियमों की धज्जी उड़ा दी। हाथों में तख्तियां लेकर मोदी सरकार हाय-हाय और मोदी तेरा कैसा खेल, प्रतिदिन महंगा हो रहा तेल का नारा लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह कर रहे थे। ब्रजेंद्र सिंह ने कहा मोदी जी ने सत्ता में आने से पहले हसीन सपने दिखाए थे। आज देश के कई इलाके में डीजल व पेट्रोल को पीछे छोड़ते हुए 80 रुपये प्रति लीटर हो गया है। देश में पेट्रोल डीजल के मूल्यों में निरंतर बढ़ोतरी से पूरी जनजीवन अस्त व्यस्त है। वर्तमान स्थिति में किसान वर्ग एवं मध्यम वर्ग त्रस्त एवं लाचार हैं, लोग आॢथक संकट से विवश एवं केंद्र सरकार की क्रियाकलाप से त्रस्त हैं। 

उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को साैंप मांग पत्र 

प्रदर्शन के बाद कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप से उपायुक्त कार्यालय तक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए व मास्क लगाकर पैदल चलकर विरोध मार्च किया। महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम उपायुक्त महोदय धनबाद को पेट्रोल डीजल के मूल्यों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर पर्यवेक्षक पर्यवेक्षक अशोक श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रजापति, मदन महतो, बीके सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, राशिद रजा अंसारी, मनोज सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, मनोज यादव, पप्पू कुमार तिवारी मौजूद थे। 

दो जुलाई को विरोध सभा, बनाए गए पर्यवेक्षक

जिले के सभी प्रखंड-नगर में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर दिनांक दो जुलाई को कांग्रेस की ओर से विरोध सभा का कार्यक्रम किया जाएगा। इसको लेकर जिला कांग्रेस की ओर से सभी प्रखंड-नगर में दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। धनबाद नगर के लिए किशोर कुमार व वीरेंद्र गुप्ता, धनबाद प्रखंड मुख्तार खान व राहुल महतो, झरिया नगर मनोज सिंह व गंगा वाल्मीकि, झरिया प्रखंड राशिद रजा अंसारी व मंटू दास, निरसा प्रखंड अनिल साव व लगनदेव यादव, चिरकुंडा नगर अर्जुन भुइयां व सोहराब अली, तोपचांची प्रखंड रामप्रीत यादव व अनवर शमीम, टुंडी प्रखंड किरीट भूषण रूज व दीपक सिंह, सिंदरी नगर अक्षयवर प्रसाद व संजय सिंह चौधरी, गोविंदपुर प्रखंड विदेशी सिंह व दिलीप मिश्रा, बलियापुर प्रखंड रामनाथ सिंह व कामता पासवान, बाघमारा प्रखंड के लिए राजेश्वर सिंह यादव व संजय जायसवाल को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष के अनुसार नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र में दो जुलाई को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए व मास्क पहनकर विरोध सभा का आयोजन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.