Move to Jagran APP

Dhanbad: पंचायतों में अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, 10अक्टूबर तक कमेटी गठन का न‍िर्देश

सभी अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि 10 से 15 अक्टूबर के बीच में नई कार्यकारिणी समिति की बैठक अभिलंब बुलाना है ताकि भारत जोड़ो यात्रा महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी चीजों पर लगाम लगाने की रणनीति बनाया जा सके।

By Jagran NewsEdited By: Atul SinghPublished: Thu, 06 Oct 2022 07:27 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 07:27 PM (IST)
Dhanbad: पंचायतों में अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, 10अक्टूबर तक कमेटी गठन का न‍िर्देश
भारत जोड़ो यात्रा महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी चीजों पर लगाम लगाने की रणनीति बनाया जा सके।

जागरण संवाददाता, धनबाद: कांग्रेस चुनाव को लेकर पार्टी में कमर कस ली है। इसे लेकर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है धनबाद जिला के सभी प्रखंड नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी का गठन कर हर हाल में 10 अक्टूबर 22 तक कार्यालय में जमा कर दें, उसके बाद हर पंचायत और वार्ड में पंचायत अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति करनी है। सभी अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि 10 से 15 अक्टूबर के बीच में नई कार्यकारिणी समिति की बैठक अभिलंब बुलाना है, ताकि भारत जोड़ो यात्रा महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी चीजों पर लगाम लगाने की रणनीति बनाया जा सके।

loksabha election banner

1,000 डिजिटल नए सदस्य को बनाना अनिवार्य

साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया है की 30 नवंबर 2022 तक हर प्रखंड नगर अध्यक्ष को एक एक हजार डिजिटल के द्वारा नए सदस्यों को जोड़ना है। सारे सूची को प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा इसे लेकर जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस बार कांग्रेस की ओर देख रही है। कांग्रेसी देश के असल मुद्दे को उठा रही है। सदस्यता अभियान में भी धनबाद में झारखंड में बेहतर स्थान प्राप्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.