Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: लगातार बदल रहा माैसम, गुरुवार को गिरेगा दो डिग्री तक पारा

Dhanbad Weather Forcast धनबाद के माैसम में लगातार बदलाव आ रहा है। कभी ठंड ज्यादा हो जा रही है तो कभी कम। बुधवार को ठंड कुछ कम है। न्यूनतम पारा 10 डिग्री रहा। लेकिन गुरुवार को माैसम बदल जाएगा। दो डिग्री तक पारा नीचे गिरेगा। इससे ठंड बढ़ जाएगी।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 06:06 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 06:06 AM (IST)
धनबाद में सुबह-सुबह कोहरा गिर रहा है ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद में बुधवार का मौसम भी सुहाना रहेगा। न ज्यादा सर्दी रहेगी और न ही अधिक गर्मी लगेगी। सुबह आसमान में बादल छाए रहने के बाद हल्की धूप खिलेगी। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 26 पर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तरी कोंकण क्षेत्र तक बादलों की आवाजाही होने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार से मौसम फिर बदल जाएगा। तापमान आठ डिग्री पर जाने की संभावना है।

loksabha election banner

धनबाद के माैसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। यह बदलाव जनवरी के पहले सप्ताह से ही दिख रहा है। कभी ठंड तो कभी ठंड गायब। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से हिमालय में एक बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सर्द हवाएं इस ओर आएगी जिससे ठंड बढ़ेगी। पूरे जनवरी तक मौसम में उतार चढ़ाव बने रहने के आसार हैं।

शनिवार तक का संभावित तापमान

  • बुधवार अधिकतम 26  न्यूनतम 10
  • गुरुवार अधिकतम 25 न्यूनतम 8
  • शुक्रवार अधिकतम 23 न्यूनतम 9
  • शनिवार अधिकतम 24 न्यूनतम 10

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.