धनबाद में BCCL की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, स्लरी से दबकर चार मजदूरों की माैत
BCCL coal washery accident मुनीडीह ओपी क्षेत्र में बीसीसीएल के कोल वाशरी प्रोजेक्ट में स्लरी लोडिंग के दौरान बड़ा हादसा ...और पढ़ें

मजदूरों के शव के पास जुटे लोग।
HighLights
मुनीडीह कोल वाशरी में स्लरी लोडिंग के दौरान हादसा।
अब तक तीन शव बरामद, कई लोगों के फंसे होने की आशंका।
राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी, पुलिस मौके पर।
संवाद सहयोगी, जागरण, पुटकी (धनबाद)। Munidih coal washery accident झारखंड के धनबाद जिले में स्थित बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा हुआ है। कोयले की स्लरी से दबकर चार मजदूरों की माैत हो गई है। मृतकों की पहचान मानीक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी एवं मइरा गोप के रूप में हुई है।

मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार शाम करीब पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में स्लरी (कोयला पाउडर) लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी गिरने से कई ठेका मजदूर दब गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया। स्लरी को हटाकर चार मजदूरों के शव बाहर निकाले गए। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं और मजदूर तो नहीं फंसे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं। पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है। इस घटना को लेकर मजदूरों और उनके स्वजन में आक्रोश व्याप्त है।
