इंजीनियरिंग छात्र की हत्या के विरोध में 27 को धनबाद बंद
मनोज हत्याकाड झारखंड के रामगढ जिले से जुड़ा मामला है।
धनबाद, जेएनएन। बलियापुर के इंजीनियरिंग छात्र मनोज महतो हत्याकांड के विरोध में आजसू पार्टी 27 सितंबर को धनबाद बंद करेगी। आदोलन की सफलता के लिए 25 को जिले के सभी प्रखंडों में जन आग्रह यात्रा निकलेगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने दी।
महतो ने गांधी सेवा सदन मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बंद शातिपूर्ण होगा। पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर नहीं उतरेंगे और न ही बंद के लिए बल प्रयोग करेंगे। चैंबर आफ कॉमर्स समेत सभी व्यावसायिक संगठनों से बंद में की अपील की जाएगी।
रामगढ में हुई थी घटना: मनोज हत्याकाड झारखंड के रामगढ जिले से जुड़ा मामला है। मृतक के पिता हीरु चरण महतो के अनुसार, 31 जनवरी 2018 को उनका पुत्र मनोज महतो राची के विद्या मेमोरियल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी पालीटेक्निक कालेज के लिए सुबह 11 बजे आटो पर सवार होकर निकला था। रात 11 बजे तक जब उसकी कोई सूचना नहीं मिली तो अगले दिन एक फरवरी को वह राची पहुंचे और पुत्र से जुडी जानकारी लेने की कोशिश की। वहा जानकारी नहीं मिलने पर दूसरे दिन बलियापुर थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत की गयी। पाच फरवरी को राची के रिम्स अस्पताल से फोन आया कि रामगढ पुलिस ने उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया है। 11 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्से में जख्म के निशान मिलने की जानकारी थी। पिता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट है कि उनके पुत्र को जान मारने की नियत से अपहरण किया गया था।