Move to Jagran APP

Dhanbad: सिविल सर्जन ने किया अस्पताल और टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण...अक्टूबर तक सरकारी अस्पताल अलर्ट पर

टीकाकरण केंद्रों के निरीक्षण के लिए सिविल सर्जन स्टील गेट स्थित पूजा पंडाल पहुंचे। टीकाकरण के बाबत यहां स्वास्थ्य कर्मियों से उन्होंने जानकारी ली। यहां टीकाकरण केंद्रों पर दो स्वास्थ्य कर्मचारी नर्स को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा अन्य पूजा पंडालों पर भी उन्होंने निरीक्षण किया।

By Jagran NewsEdited By: Atul SinghPublished: Mon, 03 Oct 2022 04:09 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 04:09 PM (IST)
Dhanbad: सिविल सर्जन ने किया अस्पताल और टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण...अक्टूबर तक सरकारी अस्पताल अलर्ट पर
टीकाकरण केंद्रों के निरीक्षण के लिए सिविल सर्जन स्टील गेट स्थित पूजा पंडाल पहुंचे।

जागरण संवाददाता, धनबाद: दुर्गा पूजा के मद्देनजर सरकारी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने सोमवार को विभिन्न सदर अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र और पंडालों में बने टीकाकरण केंद्रों का जायजा लिया। पूजा पंडालों में बने टीकाकरण केंद्र पर सिविल सर्जन जाकर स्वास्थ्य कर्मियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक केंद्रों पर लाभुक आकर अपना टीका ले सकते हैं। स्वास्थ विभाग के प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद शहर के तमाम पूजा पंडालों में अलग से मेडिकल कैंप और टीकाकरण केंद्र लगाए गए हैं।

loksabha election banner

स्टील गेट पूजा पंडाल पहुंचे सिविल सर्जन

टीकाकरण केंद्रों के निरीक्षण के लिए सिविल सर्जन स्टील गेट स्थित पूजा पंडाल पहुंचे। टीकाकरण के बाबत यहां स्वास्थ्य कर्मियों से उन्होंने जानकारी ली। यहां टीकाकरण केंद्रों पर दो स्वास्थ्य कर्मचारी नर्स को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा अन्य पूजा पंडालों पर भी उन्होंने निरीक्षण किया।

सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

सिविल सर्जन इसके बाद सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। दुर्गा पूजा को लेकर नवमी और दशमी को सरकारी छुट्टी है। वही पूजा में किसी भी प्रकार की आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए 2 दिनों की इमरजेंसी ड्यूटी के लिए सिविल सर्जन ने निर्देश दिया है। इसके लिए अलग से रोस्टर तैयार किए गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि राजकीय अवकाश के दौरान सरकारी कार्यालयों में छुट्टी है। लेकिन इमरजेंसी ड्यूटी के लिए 2 दिनों के लिए रोस्टर बनाने के निर्देश सदर अस्पताल के नोडल प्रभारी को दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.