Move to Jagran APP

Karkend Nehru Park Dhanbad: दोबारा शुरू होगा करकेंद नेहरू पार्क का सौंदर्यीकरण, नगर आयुक्त ने दौरा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

करकेंद स्थित नेहरू पार्क की दशा एक बार फिर सुधरने वाली है। नगर निगम इसका सौंदर्यीकरण करेगा। यहां काम शुरू भी हो गया था लेकिन कुछ गतिरोध के चलते रुक गया। अब एक बार फिर से काम शुरू होगा। शनिवार को नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने पार्क का दौरा किया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 04:58 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 05:03 PM (IST)
Karkend Nehru Park Dhanbad: दोबारा शुरू होगा करकेंद नेहरू पार्क का सौंदर्यीकरण, नगर आयुक्त ने दौरा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
शनिवार को करकेंद नेहरू उद्यान का जायजा लेते नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार व अन्य।

धनबाद, जेएनएन। करकेंद स्थित नेहरू पार्क की दशा एक बार फिर सुधरने वाली है। नगर निगम इसका सौंदर्यीकरण करेगा। यहां काम शुरू भी हो गया था, लेकिन कुछ गतिरोध के चलते रुक गया। अब एक बार फिर से यहां काम शुरू होगा। शनिवार को नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने पार्क का दौरा किया। उन्होंने अधूरा काम पूरा करने का निर्देश दिया। पार्क का साैंदर्यीकरण एक कराेड़ 30 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

loksabha election banner

पार्क में ग्रीन पैच के निर्माण के साथ मॉर्निंग वाॅक के लिए अलग से ट्रैक बनाया जाएगा। पार्क के चाराें ओर चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है, कुछ काम हो भी चुका है। पार्क काे आकर्षक बनाने के लिए फूल-पौधे लगाए जाएंगे। पार्क के बीचाें बीच एक फव्वारा लगेगा। बच्चाें के मनाेरंजन का भी इंतजाम किया जाएगा। दाे-तीन तरह के झूले लगाए जाएंगे। पार्क के बाहर दाे पहिया और चार पहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था हाेगी।

चिल्ड्रन पार्क का भी हाेगा कायाकल्प : करकेंद नेहरू पार्क की तरह झरिया चिल्ड्रन पार्क का भी कायाकल्प किया जाएगा। नेहरू पार्क के साथ ही निगम ने चिल्ड्रन पार्क के साैंदर्यीकरण का भी टेंडर निकाला गया है। साैंदर्यीकरण पर 58 लाख 42 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका डीपीआर तैयार किया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.