Move to Jagran APP

Coronavirus Alert: भाजपा सांसद पीएन सिंह को प्रशासन ने किया होम क्वारंटाइन, संपर्क में आने वालों की होगी स्क्रीनिंग

Covid-19 भाजपा सांसद पीएन सिंह को धनबाद जिला प्रशासन ने होम क्वारांटन कर दिया है। यह कार्रवाई सिंह के दिल्ली से धनबाद पहुंचने पर की गई।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 03:12 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 08:04 PM (IST)
Coronavirus Alert: भाजपा सांसद पीएन सिंह को प्रशासन ने किया होम क्वारंटाइन, संपर्क में आने वालों की होगी स्क्रीनिंग

धनबाद, जेएनएन। भाजपा सांसद पीएन सिंह को धनबाद जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाइन कर दिया है। धनबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सांसद से मिलकर 14 दिनों तक घर में ही होम क्वारंटाइन का पालन करने को कहा है। इसके साथ पिछले दो दिनों में सांसद के संपर्क में आने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। करीब 20 दिनों बाद दिल्ली से सांसद पीएन सिंह धनबाद पहुंचे हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सांसद को होम क्वारंटाइन किया है। 

loksabha election banner

सैंपल लेकर सांसद की होगी कोरोना जांच 

सांसद के धनबाद पहुंचने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को धनबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय रजक और अंचल अधिकारी प्रशांत लायक उनके धनसार स्थित आवास पर पहुंचे। सांसद को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन पर रहने को कहा। अंचल अधिकारी प्रशांत लायक ने बताया  कि चिकित्सकों की अति व्यस्तता के कारण सांसद सिंह परीक्षण नहीं कराया जा सका है। शीघ्र ही सैंपल लेकर कोरोना जांच की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Lockdown में दिल्ली से धनबाद पहुंचे सांसद पीएन सिंह, कांग्रेस ने की क्वारंटाइन सेंटर भेजने की मांग Dhanbad News

दिल्ली में कोरोना का कहर इसलिए बरती जा रही सावधानी 

देश की राजधानी दिल्ली में इस समय कोरोना का कहर है। पिछले 20 दिनों से सांसद दिल्ली में ही थे। कोरोना के संक्रमण की चेने को तोड़ने के लिए बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। लॉकडाउन के दाैरान सांसद पीएन सिंह दो दिन पहले ही सड़क मार्ग धनबाद पहुंचे हैं। इस कारण उनकी भी जांच जरूरी है। उन्हें भी क्वारंटाइन का पालन करना चाहिए। इसलिए जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाइन कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली से धनबाद आने के बाद सांसद के संपर्क में आने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। यह सब एहतियान किया जा रहा है। 

शुरू हुई राजनीति तो रेस हुआ धनबाद जिला प्रशासन 

नियमानुसार जो भी बाहर से आ रहा है उसे प्रशासन को अपने बारे में सूचना देनी है। दिल्ली से धनबाद आने के बाद सांसद की तरफ से जिला प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई। मंगलवार को दैनिक जागरण में सांसद के धनबाद पहुंचने की खबर प्रकाशित होने के बाद राजनीति शुरू हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने सांसद को क्वारंटाइन सेंटर भेजने की मांग की। सोशल मीडिया में भी प्रशासन से सवाल पूछे गए। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जाकर उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया। 

धनबाद आकर फंसा वाहन और चालक

सांसद पीएन सिंह भाड़े की फॉर्च्यूनर कार से नई दिल्ली से धनबाद पहुंचे। कार चालक धनबाद आकर फंस गया है। उसके पास दिल्ली जाने के लिए पास नहीं है। इसी इंतजार में बैठा हुआ है। उसने सांसद और उनके लोगों से जल्द से जल्द वाहन पास बनवाने का अनुरोध किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.