विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे धनबाद, कार्यकर्ताओं के एक गुट ने किया स्वागत तो दूसरे ने किया विरोध

By Atul SinghEdited By:
Published: Tue, 28 Jun 2022 04:44 PM (GMT+05:30)

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता धनबाद पहुंची है। धनबाद पहुंचने पर गोधर ने कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्वागत किया है। बन्ना गुप्ता के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक गुट उनका स्वागत कर रहा है एक दूसरा गुट मंत्री से नाराजगी जाहिर कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता धनबाद पहुंची है। धनबाद पहुंचने पर गोधर ने कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्वागत किया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता धनबाद पहुंची है। धनबाद पहुंचने पर गोधर ने कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्वागत किया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता धनबाद पहुंची है। धनबाद पहुंचने पर गोधर ने कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्वागत किया है। बन्ना गुप्ता के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक गुट उनका स्वागत कर रहा है, एक दूसरा गुट मंत्री से नाराजगी जाहिर कर रहा है। नाराज होने वाले गुट का कहना है लाख आश्वासन के बावजूद अभी तक जिला कांग्रेस कार्यालय का गेट नहीं खुल पाया है। इससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। सर्किट हाउस में इसे लेकर कांग्रेसी कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध भी किया है। मंत्री के आगमन के बाद जिला कांग्रेस के नेताओं ने चुप्पी साध ली है। मजेदार बात है कि धनबाद आगमन पर मंत्री की ओर से किसी भी सरकारी अस्पताल का निरीक्षण नहीं किया जाएगा। वह यहां केवल निजी कार्यक्रम में ही शामिल होंगे।

10 वर्षों से बंद पड़ा है जिला कांग्रेस कार्यालय

धनबाद में लगभग 10 वर्षों से जिला कांग्रेस कार्यालय पर ताला लटका हुआ है। इसी वर्ष फरवरी महीने में मंत्री बन्ना गुप्ता का धनबाद में आगमन हुआ था। मंत्री ने जल्द बंद पड़े कार्यालय को खोलने का आश्वासन दिया था। इसके लिए लंबे समय तक कांग्रेसी कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे थे। मंत्री के आश्वासन के बाद आंदोलन तो बंद हुआ लेकिन ताला अभी तक लगा हुआ है। अब हताश कार्यकर्ता मंत्री का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर सर्किट हाउस में कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

गोधर में मंत्री को पहनाया जाएगा चांदी का मुकुट

दूसरी और गोधर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से मंत्री बन्ना गुप्ता को चांदी का मुकुट पहनाया जाएगा। पुराने कांग्रेसी रहे राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में मंत्री जी कई बार संक्रमित हुए। इसके बावजूद उन्होंने समाज सेवा करना नहीं छोड़ा। इस सबको देखते हुए मंत्री को चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले मंत्री राजगंज में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन किया। झरिया में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। शाम में बैंक मोड़ में टमाटर केचप की एक निजी कंपनी का उद्घाटन करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।