धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस अब तिरुवनंतपुरम तक, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Indian Railway Update: धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस का विस्तार केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम तक हो सकता है, जिससे धनबाद के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम तक चलेगी धननबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। Thiruvananthapuram Dhanbad Express: धननबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम तक चल सकती है। ट्रेन का विस्तार होने से धनबाद और आसपास के यात्री सीधे तिरुअनंतपुरम तक पहुंच सकेंगे। केरल भाजपा ने एक्स पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है।
बताया है कि रेलवे ने धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस को तिरुअनंतपुरम सेंट्रल तक विस्तार की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ केरल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीके कृष्णदास के साथ हुई बैठक में लिया गया।
इससे पहले अलेप्पी एक्सप्रेस को कोचुवेली तक विस्तार की योजना बनाई गई थी। संभावित टाइम टेबल भी तैयार हो गया था। बाद में योजना पटरी पर नहीं उतर सकी। हालांकि, अब तिरुअनंतपुरम तक विस्तार की पूरी संभावना है। इससे धनबाद के रेल यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
केरलम भाजपा ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है-धनबाद–अलप्पुझा एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार तिरुवनंतपुरम सेंट्रल तक करने के लिए रेलवे ने मंजूरी दे दी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव चंद्रशेखर (विधायक) और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पी. के. कृष्णदास ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इसी बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
केरल में रेलवे क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा की ओर से लगातार प्रयास और हस्तक्षेप किए जा रहे हैं। विपक्ष में रहते हुए भी भाजपा विकसित केरल के निर्माण के लिए काम कर रही है।
കൂടെയുണ്ട് ബിജെപി… ധൻബാദ്–ആലപ്പുഴ എക്സ്പ്രസ് തിരുവനന്തപുരം സെൻട്രൽ വരെ നീട്ടുന്നതിന് റെയിൽവേയുടെ അനുമതി. ബിജെപി സംസ്ഥാന അധ്യക്ഷൻ ശ്രീ രാജീവ് ചന്ദ്രശേഖർ MLA, ദേശീയ നിർവാഹക സമിതിയംഗം ശ്രീ പി കെ കൃഷ്ണദാസ് എന്നിവർ റെയിൽവേ മന്ത്രി ശ്രീ അശ്വനി വൈഷ്ണവുമായി നടത്തിയ കൂടിക്കാഴ്ചയിലാണ് ഇതു സംബന്ധിച്ച് തീരുമാനമായത്. കേരളത്തിൻ്റെ റെയിൽവേ മേഖലയുടെ വികസനത്തിനായി നിരന്തരമായുള്ള ഇടപെടലുകളാണ് ബിജെപിയുടെ ഭാഗത്തു നിന്നുണ്ടാകുന്നത്. പ്രതിപക്ഷത്തിരുന്നും വികസിത കേരളത്തിനായി പ്രവർത്തിക്കുകയാണ് ബിജെപി. #Seva #PoliticsOfSeva #PoliticsOfPerformance
— BJP KERALAM (@BJP4Keralam) October 19, 2026
