Move to Jagran APP

बाहर कमाने गए मर्द की महिला के साथ युवकों ने किया कांड, गांववालों ने वीडियो देखा तो मचा कोहराम

Deoghar Misdeed News मधुपुर की महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दाैरान दो युवकों ने पकड़ लिया। एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। घटना के बाद गांव वालों को वीडियो दिखाया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 06:05 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 08:08 AM (IST)
बाहर कमाने गए मर्द की महिला के साथ युवकों ने किया कांड, गांववालों ने वीडियो देखा तो मचा कोहराम
युवकों ने दुष्कर्म के दाैरान महिला का बनाया वीडियो ( प्रतीकात्मक फोटो)।

संवाद सूत्र, मधुपुर। महिला का पति बाहर कमाने गया था। इसका फायदा गांव के दो युवकों ने उठाया। महिला शौच के लिए निकली तो उसे दो युवकों ने पकड़ लिया। इसके बाद एक कमरे में ले गए। पिस्तौल का भय दिखाकर युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। इसके बाद महिला को चुप रहने को कहा। बाद में युवकों ने गांव के लोगों को वीडियो दिखाया तो हंगामा खड़ा हो गया। मामला देवघर एसपी तक पहुंचा। इसके बाद मधुपुर महिला थाना में दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस दोनों को तलाश कर रही है। 

loksabha election banner

क्या है मामला

झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीया विवाहिता के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इसमें पिस्टल का भय दिखाकर दो युवकों पर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है। घटना 14 जनवरी की है। 15 जनवरी को पीड़िता मामले को लेकर महिला थाना पहुंची लेकिन यहां किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई। बाद में पीड़िता 19 जनवरी को एसपी से मिली। एसपी के निर्देश पर महिला थाना मधुपुर में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति बाहर में काम करता है। वह घर से शाम को शौच करने निकली थी। इसी बीच दिलीप मंडल और जामुन मंडल उसके मुंह को बंद करके एक कमरे में ले गए और उस पर पिस्टल तान दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान एक आरोपित युवक ने महिला का अश्लील वीडियो मोबाइल से बनाया और चुपचाप रहने को कहा।

दुष्कर्म के बाद युवकों ने गांव वालों को दिखाया वीडियो

दुष्कर्म के बाद युवकों ने वीडियो को गांव के लोगों को दिखाया। गांव में ही दो व्यक्ति और एक महिला को दिखा दिया। इसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। पति के आने के बाद दोनों देवघर पुलिस एसपी से मिले। एसपी के निर्देश पर घटना के एक सप्ताह के बाद मधुपुर महिला थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों नामजद आरोपित घर से फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.