Move to Jagran APP

भाजपा नेता अशोक सिंह सोलंकी का निधन, पार्टी के जिला प्रवक्‍ता की संभाल चुके थे कमान

भाजपा के जिला प्रवक्ता रहे अशोक सिंह सोलंकी का शनिवार को निधन हो गया। उनके छोटे भाई सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 का वैक्सीन लेने के बाद सोलंकी की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने 25 मार्च को टीका लिया था। इसके बाद उनके हाथों में सूजन आ गई।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 03:19 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 03:19 PM (IST)
भाजपा नेता अशोक सिंह सोलंकी का निधन, पार्टी के जिला प्रवक्‍ता की संभाल चुके थे कमान
भाजपा नेता अशोक सिंह सोलंकी का फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, धनबाद: भाजपा के जिला प्रवक्ता रहे अशोक सिंह सोलंकी का शनिवार को निधन हो गया। उनके छोटे भाई सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 का वैक्सीन लेने के बाद सोलंकी की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने 25 मार्च को टीका लिया था।

loksabha election banner

बताया कि इसके बाद उनके हाथों में सूजन आ गई। उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने बताया कि उनको हार्ट अटैक आया है। रात भर इलाज के बाद उन्हें अशर्फी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां बताया गया कि उनके फेफड़े में पानी भी भर गया है। कुछ दिन वहां इलाज के बाद सोलंकी की स्थिति में सुधार हुई, तब उन्हें एंबुलेंस से बीएम बिरला हॉस्पिटल कोलकाता ले जाया गया। कोलकाता में उनकी बाइपास सर्जरी कराई गई। इसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हुई, लेकिन शुक्रवार को हालत नाजुक हो गई और शनिवार तड़के 5:00 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। सिंह के मुताबिक सोलंकी के पार्थिव शरीर को लेकर उनके स्वजन धनबाद के लिए चल चुके हैं। यहां रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सोलंकी भाजपा के शुरुआती कार्यकर्ताओं में रहे हैं और राज सिन्हा के जिला अध्यक्ष रहते हुए वे वर्ष 2003- 4 में जिला प्रवक्ता भी रहे। वे काफी प्रखर प्रवक्ता के रूप में जाने गए, लेकिन फिलहाल किसी दायित्व में नहीं थे। यही वजह रही कि उनके निधन के घंटों बाद भी जिला के किसी नेता को उनके बारे में जानकारी नहीं थी। नीलांचल कॉलोनी स्थित उनके आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ था।

जानकारी मिलने पर सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मीडिया प्रभारी मिल्सन पार्थसारथी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश लाटा समेत अन्‍य ने उनके निधन पर शोक जताया और उन्हें भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं में एक बताया। सोलंकी साहित्य जगत में भी रुचि रखते थे। उनकी कई कविताएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.