Move to Jagran APP

डांडिया नाइट: भोजपुरी एक्‍ट्रेस Akshara Singh आ रहीं धनबाद, अपने अंदाज में लोगों को दिया न्‍योता

नमस्ते प्रणाम मैं हूं आपकी अपनी अक्षरा सिंह... आ रही हूं आपके अपने शहर धनबाद! दैनिक जागरण के डांडिया नाइट में आप सभी के साथ डांडिया खेलने... तो आप भी तैयार रहना आना मत भूलना... सी यू... लव यू ऑल...।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 03:22 PM (IST)
डांडिया नाइट: भोजपुरी एक्‍ट्रेस Akshara Singh आ रहीं धनबाद, अपने अंदाज में लोगों को दिया न्‍योता
अक्षरा सिंह के कार्यक्रम को लेकर धनबाद के हर वर्ग के लोग उत्‍साहित हैं।

जागरण संवाददाता, धनबाद: नमस्ते, प्रणाम, मैं हूं आपकी अपनी अक्षरा सिंह... आ रही हूं आपके अपने शहर धनबाद! दैनिक जागरण के डांडिया नाइट में आप सभी के साथ डांडिया खेलने... तो आप भी तैयार रहना, आना मत भूलना... सी यू... लव यू ऑल...।

loksabha election banner

भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने कुछ इसी अंदाज में अपने धनबाद आने की जानकारी अपने फैन्‍स को दी है। बिग बाॅस सीजन-15 के ओटीटी संस्करण में बतौर प्रतिभागी रह चुकीं भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह 30 सितंबर को धनबाद आ रही हैं। इस शो में अपनी भोजपुरी बोली से अक्षरा ने पूरे देश को अपना दीवाना बनाया था। अब एक बार फिर धनबाद में वह अपना जादू बिखेरेंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर धनबाद के हर वर्ग के लोग उत्‍साहित हैं।

शाम छह बजे शुरू होगा कार्यक्रम, गिरिडीह में भी बिखेरेंगी अपना जलवा

दैनिक जागरण की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। 30 सितंबर को पंचशील गेस्ट हाउस धैया में शाम छह बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य आकर्षण अक्षरा सिंह होंगी। यहां धनबाद के लोगों के साथ वह डांडिया करती नजर आएंगी। इस दौरान अपने कई हिट नंबर पर भी थिरकेंगी। धनबाद के साथ ही अक्षरा सिंह एक अक्टूबर को गिरिडीह में भी अपना जलवा बिखेरेंगी।

अक्षरा सिंह इससे पहले वर्ष 2017 में भी दैनिक जागरण के ही डांडिया नाइट कार्यक्रम में धनबाद आ चुकी हैं। इसके साथ ही 2018 में एक निजी कार्यक्रम में भी वह धनबाद पहुंची थीं। उस समय जिला परिषद मैदान में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ युवा वर्ग जमकर झूमा था। अक्षरा सिंह ने कई फिल्मी गानों पर डांस किया था। युवाओं में अक्षरा सिंह के साथ सेल्फी खिंचवाने का जबरदस्त क्रेज है।

बिग बाॅस ओटीटी में दिलकश अदाओं से किया था मंत्रमुग्ध

भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाओं का जादू बिखेरने वाली अक्षरा सिंह पिछले वर्ष बिग बाॅस के ओटीटी संस्‍करण में नजर आई थीं। शो में उन्होंने शिल्पा सेठी की बहन शमिता सेठी से खूब पंगा लिया था। पंजाबी पाॅप सिंगर मिलिंद गाबा के साथ अक्षरा सिंह के मस्‍ती-मजाक को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि एक्ट्रेस को जल्दी ही एलिमिनेट कर दिया गया था, लेकिन फैंस को उनका गेम खूब भाया। फिलहाल इंटरनेट मीडिया पर अक्षरा सिंह अपने गीत और दिलकश अदाओं से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। इंस्‍टाग्राम पर अक्षरा सिंह के करीब पांच मिलियन फॉलोअर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.