Dhanbad Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदलेगा मौसम, धनबाद में बारिश के आसार
Dhanbad Weather Forecast बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इसी हिस्से में लो प्रेशर के जन्म लेने की संभावना बन गई है। इसका प्रभाव धनबाद और आसपास भी दिख सकता है। लो प्रेशर के मजबूत होते ही मौसम में बदलाव आएगा।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast धनबाद कोयलांचल में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है। इससे माैसम का मिसाज तल्ख हो गया है। उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप खिली है। पारा 33 पर पहुंच गया है। गर्मी असर दिखा रही है। हालांकि माैसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद माैसम का पारा नीचे गिरेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इसी हिस्से में लो प्रेशर के जन्म लेने की संभावना बन गई है। इसका प्रभाव धनबाद और आसपास भी दिख सकता है। लो प्रेशर के मजबूत होते ही मौसम में बदलाव आएगा। धनबाद और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होगी। इससे पहले 14-15, फिर 17 अक्टूबर से लो प्रेशर और चक्रवात की संभावना भी जताई गई थी। खाड़ी के लो प्रेशर के आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने से इसकी संभावना कम हो गई। हालांकि इस बार तेज बारिश के आसार हैं। इधर, अक्टूबर में धनबाद में अब तक 17 फीसद अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। सामान्य वर्षा का अनुपात 70.6 एमएम होना चाहिए जो 82.5 एमएम है।
शुक्रवार तक का धनबाद का संभावित तापमान
- सोमवार अधिकतम 33 न्यूनतम 24
- मंगलवार अधिकतम 32 न्यूनतम 24
- बुधवार अधिकतम 33 न्यूनतम 22
- गुरुवार अधिकतम 32 न्यूनतम 23
- शुक्रवार अधिकतम 32 न्यूनतम 23