Move to Jagran APP

कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी

कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी होती है- सांसद

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 08:11 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 08:11 PM (IST)
कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी
कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी

कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी

loksabha election banner

चिरकुंडा : धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा कार्यसमिति की बैठक रविवार को चिरकुंडा स्थित सरसापहाड़ी विवाह भवन में जिला के वरीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीण भाजपा का संगठन एक जीवंत एवं सशक्त संगठन है। कार्यकर्ता अपने बूथों पर संगठन को मजबूत करें। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाएं। 2024 में पुनः भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में बनेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी होते हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन को मजबूत बनाती है। राज्य में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। निरसा विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार सभी मोर्चे पर फेल है। राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से की है। जिला प्रभारी मनोज महतो बाजपेयी ने मंडलों में आयोजित होने वाली कार्यसमिति की बैठक की रूपरेखा तैयार की।

सभा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्लू बाउरी, नगर उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी, रानी केराई, रमेश महतो, घनश्याम ग्रोवर, रामनारायण भगत, महामंत्री दिनेश सिंह, फ़िरोज दत्ता, अमर मंडल, अनिल यादव, संजय महतो, मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, बिपिन दां, सुरजीत चंद्रा ने संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निताय रजवार ने की। बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष बांपी चक्रवर्ती, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महादेव कुंभकार, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.