अज्ञात शव पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
धनबाद : विनोद नगर केंद्रीय विद्यालय के पास रेललाइन के नजदीक झाड़ियों में मिले 25 वर्षीय युवक
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 07:35 PM (IST)
धनबाद : विनोद नगर केंद्रीय विद्यालय के पास रेललाइन के नजदीक झाड़ियों में मिले 25 वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शरीर पर मिले जख्मों के निशान को देखते हुए हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को ठिकाने लगाने का मामला दर्ज किया है।
शव का सिर पूरी तरह से फट गया था। किसी भारी हथियार से उसके सिर पर वार किया गया था। इसके अलावा घुटना भी कटा हुआ पाया गया है। पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। पेट और पैर भी बुरी तरह जख्मी मिला है। शव मिलने के दूसरे दिन भी इसकी पहचान को लेकर पुलिस परेशान रही। कहीं से भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त होने के बाद भी इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें