केओसीपी परियोजना में डीजल लुटेरों ने शॉवेल मशीन पर फेंका बम
घनुडीह ओपी क्षेत्र में लॉकडाउन के बीच डीजल चोरों का आतंक बढ़ गया है। देर रात घनुडीह 12 नंबर स्थित केओसीपी परियोजना में डीजल लुटेरों ने धावा बोला।
तिसरा : घनुडीह ओपी क्षेत्र में लॉकडाउन के बीच डीजल चोरों का आतंक बढ़ गया है। देर रात घनुडीह 12 नंबर स्थित केओसीपी परियोजना में डीजल लुटेरों ने धावा बोला। श्रमिकों के शोर मचाने व सजगता के कारण लुटेरे डीजल तो नहीं ले जा सके, लेकिन इलेक्ट्रिक शॉवेल मशीन पर एक बम फेंक कर दहशत फैला दी। बम के से मशीन का शीशा टूट गया। श्रमिक बाल-बाल बच गए सूचना मिलने पर घनुडीह ओपी प्रभारी चंदशेखर सिंह पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने कहा कि बम नहीं फेंका गया है। पत्थर मारने से शीशा टूटा है। छानबीन कर रहे हैं। बताते हैं कि देर रात 12 नंबर में कर्मी ड्यूटी कर रहे थे। शॉवेल ऑपरेटर कालीपद महतो मशीन से पत्थर उठा रहा था। इसी दौरान हथियार से लैस डीजल लुटेरे पहुंचे। बगल में अन्य मशीनों से डीजल निकालने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन मशीन के बंद नहीं किए जाने से लुटेरों को परेशानी हो रही थी। इसी दौरान लुटेरों ने एक बम मशीन पर फेंका। वे बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर परियोजना के कर्मी व सीआइएसएफ के जवान पहुंचे। तब तक लुटेरे भाग गए थे।