महिला वकील को प्रेम जाल में फांस ले भागा वकील, कोर्ट ने भेजा जेल Dhanbad News
वकील और महिला वकील दोनों वरिष्ठ अधिवक्ता अहमद हुसैन अंसारी के सिरिस्ता में कार्यरत थे। इसी दाैरान दोनों के बीच प्रेम पनपा। वसीम अपनी सहकर्मी को लेकर भाग निकला।
धनबाद, जेएनएन। धनबाद सिविल कोर्ट के अधिवक्ता वसीम आलम को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अफजल पर शादी की नियत से सहकर्मी महिला वकील के अपहरण का आरोप है। धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार वसीम और सहकर्मी महिला वकील ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों को धनबाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने वकील को जेल और महिला वकील को परिजनों को साैंपने का आदेश दिया। पुलिस ने महिला वकील का 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
महिला अधिवक्ता ने कहा-हम दोनों प्रेम करते हैं
पुलिस ने अपहृत महिला वकील का गुरुवार को अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्रुति सोरेन की अदालत को दिए बयान में महिला वकील ने कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि उसने अपनी मर्जी से पश्चिम बंगाल में वसीम (अधिवक्ता) से शादी की है। दोनों अपनी मर्जी से डीएसपी के समक्ष गए थे। बुधवार को महिला वकील के चाचा ने धनसार थाने में शादी की नियत से उसका अपहरण करने का आरोप लगाते हुए वसीम आलम व उसके दादा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वसीम आलम भी धनबाद कोर्ट में वकालत करते हैं।
युवती के परिजन अंतरधार्मिक विवाह नहीं चाहते
वकील और महिला वकील दोनों वरिष्ठ अधिवक्ता अहमद हुसैन अंसारी के सिरिस्ता में कार्यरत हैं। इसी दाैरान दोनों के बीच प्रेम पनपा। इसके बाद वसीम अपनी सहकर्मी को शादी की नियत से लेकर भाग निकला। वसीम गोविंदपुर के नवाटांड का रहने वाला है। जबकि युवती धनबाद के जोड़ाफाटक में रहती है। दोनों दूसरे संप्रदाय के हैं। युवती के परिजन अंतरधार्मिक विवाह नहीं चाहते हैं।
ट