मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को अदालत से राहत, एलईडी घोटाले का आरोप खारिज: Dhanbad News
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धनबाद की अदालत से धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने मेयर पर लगे एलईडी घोटाले के आरोप को खारिज कर दिया है।
By mritunjayEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 03:50 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 03:50 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धनबाद की अदालत से धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने मेयर पर लगे एलईडी घोटाले के आरोप को खारिज कर दिया है।
धनबाद नगर निगम के पार्षद निर्मल मुखर्जी ने मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, नगर आयुक्त और अन्य पर एलईडी लाइट अधिष्ठापन में करोड़ों का घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई थी। इसकी सुनवाई के बाद अदालत ने मंगलवार को शिकायतवाद खारिज कर दिया। अदालत के निर्णय से मेयर समेत नगर निगम के तमाम आरोपित अधिकारियों को राहत मिली है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें