पूर्व सासद ददई दुबे ने किया आत्मसमर्पण
धनबाद : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अदालत द्वारा कुर्की का इश्तेहार जारी किए जाने
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 08:51 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 08:51 PM (IST)
धनबाद : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अदालत द्वारा कुर्की का इश्तेहार जारी किए जाने के बाद धनबाद के पूर्व सासद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने बुधवार को धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सरेंडर किया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि दुबे को इस मामले में कोई नोटिस नहीं प्राप्त हुआ था। इस कारण वह अदालत में उपस्थित नहीं हो पाए थे। अपर लोक अभियोजक कुलदीप शर्मा ने जमानत अर्जी का पुरजोर विरोध किया। उभय पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने ददई दुबे को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें