Corona in Dhanbad News Update धनबाद में मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, पहली बार इतनी तादाद में मिले संक्रमित
Corona in Dhanbad News Update धनबाद में शनिवार को एक साथ 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। पीएमसीएच प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की। जिले में पहली बार इतने संक्रमित मरीज मिले हैं।
धनबाद, जेएनएन। Corona in Dhanbad News Update धनबाद में शनिवार को एक साथ 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। पीएमसीएच प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। जिले में पहली बार इतने ज्यादा तादाद में संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 30 हो गई है। इसमें से चार मरीज ठीक भी हुए हैं। बाकि सभी का इलाज चल रहा है।
इससे पहले शनिवार की सुबह भी एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। वह मुनीडीह की रहने वाली है। फिलहाल महिला का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह बीसीसीएल कर्मी की पत्नी है। तबीयत खराब होने पर उसे धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 16 मई से 19 मई तक वह अशर्फी अस्पताल में भर्ती थी। जांच में किडनी की बीमारी निकली। जिसके इलाज के लिए 24 मई को ट्रेन से दिल्ली लाया गया। किडनी में पथरी के इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती किया। 29 तारीख को ऑपरेशन होने वाला था। इससे पहले कोरोना का टेस्ट किया गया। जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव निकला।
18 दिन बाद आई जांच रिपोर्ट : एग्यारकुंड प्रखंड के डुमरकुंडा निवासी 12 वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका सैंपल 12 मई को लिया गया था। 29 मई को आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। 18 दिन तक कोरोना पॉजिटिव बच्चे पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यह बड़ी लापरवाही है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य अधिकारियों ने बच्चे का दोबारा सैंपल लिया है, क्योंकि मानव शरीर में वायरस का संक्रमण 14 दिन रहता है। हालांकि इससे आगे भी संक्रमण बढ़ सकता है। ऐसे में इससे समुदाय में कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया है।
तीन नए मरीजों का सेंट्रल अस्पताल में इलाज शुरू : शुक्रवार को धनबाद में कोरोना के तीन नए मरीज मिले। बाघमारा प्रखंड के श्यामडीह का 21 वर्षीय युवक, निरसा प्रखंड के डुमरकुंडा का 12 वर्षीय बच्चा और गोविंदपुर प्रखंड के सबलपुर गोसाईंडीह की छात्रा में संक्रमण मिला। सभी को सेंट्रल अस्पताल (कोविड-19) में भर्ती कराया गया है। श्यामडीह व डूमरकुंडा के मरीजों की जांच पीएमसीएच में हुई, जबकि छात्रा की जांच निजी लैब में हुई।
दो दर्जन लोगों को किया गया क्वारंटाइन : श्यामडीह का युवक श्यामडीह दास टोला स्थित सामुदायिक भवन में क्वारंटाइन था। वह मुंबई से आया था। वहीं डूमरकुंडा दक्षिण पंचायत की चांच कोलियरी का बच्चा पुरुलिया से आया है। सबलपुर (गोसाईंडीह) की छात्रा दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। इनके संपर्क में आनेवाले लगभग दो दर्जन लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। इन इलाकों को अब कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।