Move to Jagran APP

Cooch Behar Trophy 2019-20 : झारखंड पर हार का खतरा, दूसरी पारी में 72 रनों पर गंवाए 6 विकेट

Cooch Behar Trophy 2019-20 गेंदबाजी के बाद झारखंड को अब मनीषी से बल्लेबाजी में भी उम्मीद है। उन्होंने गुजरात के 5 बल्लेबाजों को आउट किया। पहली पारी में 32 रन बनाए थे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 07:59 PM (IST)
Cooch Behar Trophy 2019-20 : झारखंड पर हार का खतरा, दूसरी पारी में 72 रनों पर गंवाए 6 विकेट
Cooch Behar Trophy 2019-20 : झारखंड पर हार का खतरा, दूसरी पारी में 72 रनों पर गंवाए 6 विकेट

धनबाद, जेएनएन। Cooch Behar Trophy 2019-20 पहली पारी में 64 रनों से पिछड़ी झारखंड की टीम गुजरात के खिलाफ खेले जा रहे कूचबिहार ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन स्टंप तक अपनी दूसरी पारी में 76 रनों पर चार विकेट गंवा दिए। इससे झारखंड के सामने हार का संकट मंडराने लगा है। हालांकि, दूसरी पारी के आधार पर झारखंड ने गुजरात पर 12 रनों की बढ़त बना ली है। झारखंड की पहली पारी 219 रनों पर सिमट गई थी।

loksabha election banner

टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में रविवार सुबह कल के स्कोर एक विकेट पर 102 रनों से आगे खेलने उतरी गुजरात की टीम चायकाल के ठीक पहले 283 रनों पर आउट हो गई। इस आधार पर गुजरात ने पहली पारी में 64 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली। कल 53 रन बनाकर खेल रहे आर्य देसाई ने उम्दा पारी खेली, हालांकि वे महज चार रन से अपना शतक चूक गए। बाद में हसवंग ब्रह्मभट्ट के 50 रन की मदद से गुजरात बढ़त लेने में कामयाब रहा। झारखंड के मनीषी ने 85 पर पांच और साहिल राज 69 पर तीन विकेट लिए। 

झारखंड दूसरी पारी में भी लड़खड़ा गया और उसके दो विकेट सात रन के स्कोर पर ही गवा दिए। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम का स्कोर 76 पर ही चार विकेट है। सत्य सेतु 21 और मनीषी तीन रन पर खेल रहे हैं। गेंदबाजी के बाद झारखंड को अब मनीषी सिंह से बल्लेबाजी में भी काफी उम्मीद है। उन्होंने गुजरात के पांच बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं, पहली पारी में मनीषी ने बल्ले से भी 32 रनों का मुख्य योगदान दिया था।

इससे पहले खेल के पहले दिन झारखंड ने पहली पारी में 219 रन बनाए थे। पहली पारी में ओपनर अरविंद कुमार ने 44, हर्ष राणा ने 40, मनीषी सिंह ने 32, राजन दीप सिंह ने 39, सत्य सेतु ने 23 रन जोड़े थे। गुजरात के सरल प्रजापति ने 64 पर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा चिन्मय पटेल ने 42 पर दो और आर्य राठौड़ ने तीन रन पर 2 विकेट चटकाए। 

संक्षिप्त स्कोर : 

झारखंड (पहली पारी) : 219।

बल्लेबाज : अरविंद कुमार- 44, हर्ष राणा- 40, मनीषी सिंह- 32, राजन दीप सिंह- 39 रन

गेंदबाज : मनीषी सिंह-85/5, साहिल राज- 69/3

गुजरात (पहली पारी) : 283 रन।

बल्लेबाज : आर्य देसाई - 96, हंसवंग ब्रह्मभट्ट- 50 नॉट आउट।

गेंदबाज : प्रजापति : 64/4, चिन्मय पटेल- 42/2, आर्य राठौड़- 3/2 

झारखंड (दूसरी पारी) : 76/4

बल्लेबाज : आर्यन हुडा- 37 रन, सत्य सेतु 21 (खेल रहे हैं), मनीषी 3 (खेल रहे हैं)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.