Move to Jagran APP

Dhanbad BJP Politics: पाप का घड़ा फोड़ने का हुआ उल्टा असर, भाजयुमो की समानांतर कमेटी को मिला विधायक का आशीर्वाद

अमित विशाल सिन्हा के नाम की घोषणा भाजयुमो जिला कमेटी ने नहीं की थी। ऐसे में मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान ने ही सिन्हा को युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बना दिया। जिसे जिला कमेटी ने अवैध कहा। हालांकि अमित सिन्हा को विधायक खेमे का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 07:01 PM (IST)
Dhanbad BJP Politics: पाप का घड़ा फोड़ने का हुआ उल्टा असर, भाजयुमो की समानांतर कमेटी को मिला विधायक का आशीर्वाद
धनबाद के विधायक राज सिन्हा के साथ भाजयुमो समानांतर कमेटी के पदाधिकारी ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार के पाप का घड़ा फोड़ा था। धनबाद विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यक्रम हुआ। खुद जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय झा मौजूद रहे। लेकिन युवा मोर्चा के सदर मंडल अध्यक्ष अमित विशाल सिन्हा एक बार फिर कार्यक्रम में नहीं बुलाए गए। लिहाजा अगले ही दिन उन्होंने पार्टी को जबरदस्त जवाब दिया। सिन्हा ने अपनी मंडल कमेटी का विस्तार किया और विधायक राज सिन्हा से मिलकर समर्थन भी हासिल कर दिया विधायक ने सभी नए कार्यकर्ताओं को भाजपा का पट्टा ओढा कर स्वागत किया और उन्हें पार्टी कार्य में जोर शोर से लगने को कहा।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष ने नहीं दिया जवाब तो कमेटी का किया विस्तार

इस मुद्दे पर अमित ने बताया कि जब उन्हें मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया तब जिला कमेटी ने इसे अवैध कहा था। इस मुद्दे पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी से भी मंतव्य मांगा था। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। लिहाजा उन्होंने काफी दिन इंतजार करने के बाद कमेटी का विस्तार किया है।

जिलाध्यक्ष से अदावत

बता दें कि अमित विशाल सिन्हा के नाम की घोषणा भाजयुमो जिला कमेटी ने नहीं की थी। ऐसे में मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान ने ही सिन्हा को युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बना दिया। जिसे जिला कमेटी ने अवैध कहा। हालांकि अमित सिन्हा को विधायक खेमे का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा सदर मण्डल महानगर धनबाद के अमित कुमार सिन्हा, महामंत्री विशाल कुमार, सचिन सिंह उपाध्यक्ष, अमरेन्द्र कुमार अरविंद मोदी आदि मौजूद थे।विधायक ने सभी को भाजपा का पट्टा पहना कर अभिनन्दन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.