5. 83 करोड़ की लागत से धनबाद स्टेशन पर लगेंगी छह स्वचालित सीढि़यां, निर्माण शुरू
धनबाद रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 24 हजार यात्री सफर शुरू करते हैं। सीढ़ियां लग जाने से इन यात्रियों को राहत मिलेगी।
By mritunjayEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 03:37 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 03:37 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। 5.83 करोड़ की लागत से धनबाद रेलवे स्टेशन पर छह स्वचालित सीढ़ियां लगेंगी।
इन सीढ़ियों का निर्माण अगले तीन महीने में हो जाएगा। इसके बाद यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर सीढ़ियों की चढ़ाई चढ़ने से मुक्ति मिल जाएगी।
धनबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सांसद पीएन सिंह ने सीढ़ियों के निर्माण का शिलान्यास किया। इस माैके पर धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और विधायक राज सिन्हा, एडीआरएम अशोक कुमार, सीनियर डीसीएम आशीष कुमार झा आदि माैजूद थे। धनबाद रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 24 हजार यात्री सफर शुरू करते हैं। सीढ़ियां लग जाने से इन यात्रियों को राहत मिलेगी।
इन जगहों पर लगेंगी सीढ़ी
- मुख्य द्वार से ब्रिज पर चढ़ने वाली सीढ़ी पर
- प्लेटफ़ॉर्म 2-3 पर
- प्लेटफार्म 6-7 पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें