Ganga Waterway: विकास की नई इबारत लिख रहा साहिबंगज मल्टी मॉडल बंदरगाह, विदेशों में कारोबार का खुला द्वार
बंदरगाह से जहाज चलने शुरू हो गए हैं। अभी यहां से स्टोन चिप्स (गिट्टी) लदे जहाजों का परिचालन हो रहा है। नए साल में यहां से नियमित मालवाहक सेवा शुरू हो जाएगी। यहां से कोलकाता तथा पटना व बनारस के लिए सामान की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
साहिबगंज [ डॉ. प्रणेश ]। साहिबगंज जिले के समदा में गंगा के तट पर 292 करोड़ की लागत से करीब 70 एकड़ भूमि पर देश का दूसरा मल्टी मॉडल टॢमनल बनकर तैयार हो चुका है। इस बंदरगाह के बनने से देश-विदेश से जहाजों का आवागमन शुरू होगा। यह वर्ष साहिबगंज ही नहीं झारखंड में समृद्धि के द्वार खोलेगा। जहाजों से माल का आवागमन होने पूरी क्षमता से होने लगेगा तो हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
फिलहाल दो जहाजों को हो रहा परिचालन
बंदरगाह से जहाज चलने शुरू हो गए हैं। अभी यहां से स्टोन चिप्स (गिट्टी) लदे जहाजों का परिचालन हो रहा है। नए साल में यहां से नियमित मालवाहक सेवा शुरू हो जाएगी। यहां से कोलकाता तथा पटना व बनारस के लिए सामान की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। जनवरी 2021 से फिलहाल दो जहाजों का परिचालन शुरू होगा। मांग बढऩे पर इनकी संख्या में और इजाफा किया जाएगा। अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने साहिबगंज से बिहार के मनिहारी तथा राजमहल से बंगाल के मानिकचक के बीच परिचालन के लिए दो यात्री जहाज व दो जलयान उपलब्ध करा दिए है। इनका भी संचालन नव वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में टॢमनल के आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा। इलाके में चहल-पहल भी बढ़ेगी। इसी साल टॢमनल की रेल कनेक्टिविटी भी हो जाएगी। इससे जहाजों की संख्या में और वृद्धि होगी।
120 एकड़ भूमि पर होगा लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण
दूसरे फेज में टॢमनल के पास की 120 एकड़ भूमि में लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण का प्रस्ताव है। भूमि अधिग्रहण के लिए अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने 45 करोड़ रुपया जिले प्रशासन को उपलब्ध करा दिए हैं। लॉजिस्टिक पार्क का डीपीआर बन रहा है। भूमि अधिग्रहण के बाद नए साल में इसका काम भी शुरू होगा। लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण होने के बाद और हजारों लोगों को काम मिलेगा। टॢमनल पर एक जेट्टी का निर्माण हो गया है। यहां एक साथ दो जहाजों को खड़ा करने की व्यवस्था है। दूसरे फेज में यहां दो और जेट्टी के निर्माण का प्रस्ताव है। तब यहां छह जहाज एक साथ खड़े हो सकेंगे।
बांग्लादेश के बाद नेपाल से जुड़ेगा झारखंड
साहिबगंज के मल्टी मॉडल टॢमनल को नेपाल से भी जोडऩे का प्रस्ताव है। अभी यह जलमार्ग से बांग्लादेश व वहां से दुनिया के कई और देशों से जुड़ा है। अब बांग्लादेश से नेपाल के लिए भी जहाज चलने लगेगा। वहां जाने वाला जहाज साहिबगंज होते हुए कुरसेला पहुंचेगा, वहां से कोसी के रास्ते नेपाल पहुंचेगा। इस मार्ग पर भी 2021 में काम शुरू हो जाने की पूरी उम्मीद है। कुल मिलाकर साहिबगंज जलमार्ग से कारोबार के लिए एक महत्वपूर्ण सेंटर के रूप में राष्ट्रीय पटल पर उभरेगा।
नए वर्ष में मल्टी मॉडल टॢमनल से माल ढुलाई शुरू हो जाएगी। इससे बड़ी संख्या में लोगों को काम मिलेगा। नए साल में लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए 120 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। 45 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। जमीन मिलते ही काम शुरू होगा।
-प्रशांत कुमार, उपनिदेशक, भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण, साहिबगंज