Move to Jagran APP

गौरव यात्रा शुरू, पहले दिन मात्र चार किमी चले कांग्रेसी

कांग्रेस की गौरव यात्रा शुरू पहले दिन मात्र चार किमी चले कांग्रेसी

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 08:49 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 08:49 PM (IST)
गौरव यात्रा शुरू, पहले दिन मात्र चार किमी चले कांग्रेसी
गौरव यात्रा शुरू, पहले दिन मात्र चार किमी चले कांग्रेसी

गौरव यात्रा शुरू, पहले दिन मात्र चार किमी चले कांग्रेसी

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, धनबाद : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की 75 किलोमीटर अमृत महोत्सव गौरव यात्रा

मंगलवार को किसान चौक बरवाअड्डा से शुरू हुई और सिटी सेंटर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ विश्राम के साथ पहले दिन समाप्त हो गई। कांग्रेसियों ने पहले दिन महज चार किमी की पदयात्रा की। दूसरे दिन बुधवार को सिंदरी से झरिया तक गौरव यात्रा होगी। गौरव यात्रा का समापन 14 अगस्त को बाघमारा में होगा। किसान चौक पर किसान की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने गौरव यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को रवाना किया। वहां से हाथों में तिरंगा लिए कांग्रेसी धनबाद की ओर आगे बढ़े। लंबे समय बाद कांग्रेस पदयात्रा कर रही है। इस कारण, नेता एवं कार्यकर्ता काफी जोश में थे। इस यात्रा में जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के अलावा पार्टी के जिला संयोजक जयशंकर पाठक, झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह, एआइसीसी सदस्य संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह, मदन महतो, शमशेर आलम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

जिला संयोजक जयशंकर पाठक ने कहा कि देश की वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के हाथों खेल रही है। देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। लोग लाचार एवं मजबूर हैं। इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गौरव यात्रा से कांग्रेस आम लोगों तक पहुंचेगी। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की लचरता एवं लापरवाही से लोग त्रस्त हैं। देश में जात-पात, धर्म की राजनीति कर समाज एवं देश को बांटने कि काम करने वाली भाजपा सरकार को जनता इस बार मुंहतोड़ जवाब देगी। गौरव यात्रा में कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रजापति व रविंद्र वर्मा, मयूर शेखर झा, ललन चौबे, अशोक सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज कुमार सिंह, राजेश्वर यादव, रामप्रीत यादव, अनिल साव, किरीटी भूषण रूज, मंटू दास, मनोज यादव, वैभव सिन्हा, संजय महतो, नवनीत नीरज, लक्ष्मण तिवारी, पंकज मिश्रा, अक्षयवर प्रसाद, कुमार संभव, नवीन सिंह, कुमार गौरव, गोपाल कृष्ण चौधरी, प्रो. डीके सिंह, जाहिर अंसारी, सीता राणा, पप्पू पासवान, राजू दास, संजय जायसवाल, पप्पू कुमार तिवारी, बबलू दास, प्रसाद निधि, प्रियव्रत सिंह चौधरी, मनोज कुमार, जयप्रकाश चौहान ,इम्तियाज अली, भगवान दास, डीएन यादव, संदीप कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, रोहित वाही, सतपाल सिंह ब्रोका, हरेंद्र साही, मोइन अंसारी, अशोक कुमार, उत्तम मिश्रा, रामजी भगत आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.