Facebook controversy: कांग्रेस सांसद थरूर पर भाजपा सांसद निशिकांत का पलटवार, संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष पद से हटाने को लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
Facebook controversy भाजपा सांसद निशिकांत दुबे लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं। दुबे ने गुरुवार को ट्वीट कर लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र को शेयर की।
गोड्डा, जेएनएन। फेसबुक विवाद पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसस शशि थरूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष पद से शशि थरूर को हटाकर किसी अन्य सदस्य को चुनने का अनुरोध किया है।
Under rule 258(3) of the Rules of the Procedure and Conduct in Loksabha, I urge the Speaker @ombirlakota to persuade Dr. Tharoor to proceed on leave @JoshiPralhad @rsprasad @byadavbjp @Ra_THORe @me_locket @Tejasvi_Surya pic.twitter.com/XB8Uc8Ezhm
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 20, 2020
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखे पत्र में थरूर ने दुबे की उस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की जिसमें उन्होंने कहा था कि स्थायी समिति के अध्यक्ष को सदस्यों के साथ एजेंडे पर चर्चा किए बिना कुछ भी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि दुबे ने उन पर समिति और स्पीकर की स्वीकृति के बिना अपनी राजनीति पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। थरूर ने कहा कि दुबे की टिप्पणियों ने न सिर्फ उनके पद की बल्कि उस संस्था की गरिमा भी गिराई है जो देश के लोगों की आकांक्षा का दर्पण है।
इस बीच, समितियों के नियमों और कामकाज के बारे में मीडिया रिपोर्ट पर एक ट्वीट टैग करते हुए दुबे ने बुधवार को लिखा, 'सांसद के तौर पर पिछले 11 साल में मैंने न तो किसी नियम का उल्लंघन किया है और न ही किसी को उनकी पार्टियों के निजी प्रतिशोध के लिए उनके अधिकारों का उल्लंघन या दुरुपयोग करने दूंगा।' इस मुद्दे पर भाजपा सांसद लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं। दुबे ने गुरुवार को ट्वीट कर लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र को शेयर की।