Move to Jagran APP

Bermo by-election: भाई कुमार गाैरव की कथित दावेदारी पर अनूप ने दी सफाई, बताया विरोधियों का दुष्प्रचार

अनूप ने कहा कि हम दोनों भाइयों में कोई मतभेद नहीं है विरोधी दल के लोग अफवाह फैला रहे हैं। हम दोनों भाइयों में पिता राजेंद्र बाबू का संस्कार है। मेरा भाई कुमार गौरव मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 09:56 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 05:44 PM (IST)
ढोरी में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह।

बेरमो/ करगली, जेएनएन। बेरमो विधानसभा उपचुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही राजनीति तेज हो गई है। यहां कांग्रेस विधायक और इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। राजेंद्र सिंह के बड़े बेटे कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की ज्यादा संभावना है। उन्होंने चुनाव प्रचार शुरू भी कर दिया है। इस बीच राजनीतिक हलकों में अनूप के छोटे भाई कुमार गाैरव की महत्वाकांक्षा को लेकर भी जोरदार चर्चा है। कुमार गाैरव एनसीपी विधायक कमलेश सिंह के दामाद हैं। सिंह की अंदरूनी इच्छा अपने बेटे को राजनीति में स्थापित करने की है। इसे लेकर बेरमो में तरह-तरह की चर्चा है। इस चर्चा को अनूप सिंह ने विरोधियों का दुष्प्रचार करार दिया है। 

loksabha election banner

बेरमो को बताया राजेंद्र प्रसाद सिंह की बगिया : राजेंद्र प्रसाद सिंह के बड़े बेटे कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्कोंने कहा कि अब बेरमो विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता जुट जाएं।  बेरमो विधानसभा क्षेत्र दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की बगिया है, जिसे उन्होंने अपने खून-पसीना से सींचा है। इस बगिया को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी अब मेरे कंधे पर है।

हम दोनों भाइयों में कोई मतभेद नहीं : अनूप ने कहा कि हम दोनों भाइयों में कोई मतभेद नहीं है, विरोधी दल के लोग अफवाह फैला रहे हैं। हम दोनों भाइयों में पिता राजेंद्र बाबू का संस्कार है। मेरा भाई कुमार गौरव मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कुछ विरोधी लोग राजनीतिक लाभ के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं, कि  अपने भाई से मेरी पटती नहीं है। अगर किसी को संदेह है तो वे मेरे भाई कुमार गौरव एवं मेरी मां रानी देवी से बात कर जानकारी ले सकते हैं। भाई से विवाद की अफवाह विरोधियों ने फैलाई है। मौके पर वरीय कांग्रेसी नेता गिरजाशंकर पांडेय, नगर परिषद फुसरो अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, पार्षद श्रीकांत मिश्रा, विशाखा देवी, राजू सिंह, रंजीत कुमार एवं रश्मि सिंह, सहित महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्यामल कुमार सरकार, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.