Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेशर्म हरकत पर कांग्रेसी नेता को झेलनी पड़ी फजीहत

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 27 May 2018 11:03 AM (IST)

    शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस के विश्वासघात दिवस कार्यक्रम में पार्टी में अनुशासन की एकबार फिर पोल खुल गई।

    बेशर्म हरकत पर कांग्रेसी नेता को झेलनी पड़ी फजीहत

    जागरण संवाददाता, धनबाद: जिला कांग्रेस में अनुशासनहीनता कोई नई बात नहीं है। जिला कांग्रेस का कोई भी कार्यक्रम हो अनुशासनहीनता दिख ही जाती है। शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस के विश्वासघात दिवस कार्यक्रम में पार्टी में अनुशासन की एकबार फिर पोल खुल गई। फोटो खिंचवाने और आगे बैठने की होड़ में कांग्रेसी मनोज सिंह ने बेशर्मी की हद पार कर बैठे। यह कांग्रेसी नेता भूलवश महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की गोद में जा बैठा, जिसपर उन्हें खूब फजीहत झेलने पड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, शनिवार को धरना के दौरान पूर्व की तरह कांग्रेसियों में फोटो खिंचवाने की होड़ मची। फोटो खिंचवाने के लिए धक्कामुक्की होने लगी। मनोज सिंह संतोष सिंह के बगल में बैठने का प्रयास किया। इसी धक्का-मुक्की में वह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीता राणा की गोद में गिर पड़ा। जिंदाबाद का नारा लगा रही सीता राणा मनोज सिंह पर उखड़ बैठी। मनोज सिंह का बेहूदा हरकत देख गंदी बात बोली। फजीहत करते हुए दम भर खरीखोटी सुनाई। मामला बिगड़ा देख मनोज सिंह दूसरी तरफ जा बैठा। वैसे मनोज सिंह पर अनुशासनहीनता का पहले भी आरोप लग चुका है। पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता के कारण मनोज सिंह समेत तीन कांग्रेसियों को शोकॉज किया गया है। बाद में चेतावनी देकर तीनों को माफ किया गया था।

    इस संबंध में मनोज सिंह का पक्ष जाने का प्रयास किया गया पर उनका फोन आउट ऑफ कवरेज बताया। इधर, पार्टी में अनुशासनहीनता पर जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अनुसाशनहीनता का पाठ कार्यकर्ताओं को पढ़ाएंगे। अनुशासनहीनता दिखने पर कठोर कार्रवाई भी करेंगे।