विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: श्रीरामपुर गांव में समुदाय विशेष ने रोकी होली की टोली, एसडीपीओ पर हमला, लाठीचार्ज के बाद स्थिति कंट्रोल में

By MritunjayEdited By:
Published: Sat, 19 Mar 2022 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 19 Mar 2022 12:11 PM (IST)

Dhanbad News झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव और आसपास के इलाके में सांप्रदायिक तनाव ...और पढ़ें

श्रीरामपुर गांव में तनाव को समाप्त करने के लिए तैनात पुलिसकर्मी ( फोटो जागरण)।
श्रीरामपुर गांव में तनाव को समाप्त करने के लिए तैनात पुलिसकर्मी ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, तोपचांची। झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची में होली के दाैरान सांप्रदायिक हिंसा की एक बड़ी घटना टल गई है। हालांकि इलाके में तनाव है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन ने गांव का दाैरा कर दोनों पक्षों से बात की। वे पूरे मामले पर नजर रख रही हैं। गांव में बवाल उस समय शुरू हुआ जब समुदाय विशेष के लोगों ने होली की टोली को गांव से गुजरने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष अपनी-अपनी जिद पर अड़ गए। धीरे-धीरे मामला पथराव और पुलिस लाठीचार्ज तक पहुंच गया।

क्या है पूरा मामला

तोपचांची थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव मे शुक्रवार की शाम विशेष समुदाय के द्वारा होली की टोली के रास्ते को रोके जाने के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मामले की सूचना के बाद हंगमा को शांत करवाने गांव पहुची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया। हमले में बाघमारा की एसडीपीओ निशा मुर्मू का स्कार्पियो क्षतिग्रस्त ही गया और वह घायल हो गईं। पत्थरबाजी के बावजूद पुलिस ने डटी रही और लाठी चार्ज कर मामले को शांत किया अन्यथा बड़ा बवाल हो सकता था। घटना के बाद गांव मे तनाव की स्थिति बनी हुई है। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है

सड़क जाम कर होली की टोली को रोका

गांव के ग्रामीणों के द्वारा होली की टोली निकाली गई थी। पूरे गांव से घूमती हुई टोली जैसे ही एक विशेष समुदाय के टोला के पास पहुंची उस समुदाय के लोगो ने टोली को आगे जाने से रोक दिया। सड़क को जाम कर दिया जिसके बाद दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया है। गांव में तनाव की स्थिति उतपन्न हो गई। घटना की सूचना के बाद तोपचांची थाना से दर्जन भर पुलिसकर्मी पहुंचे। लेकिन कोई हल नहीं निकला। धीरे-धीरे मामला बिगड़ गया। पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। जिसके बाद गांव के लोगो अपने-अपने घरों में जाकर छिप गए। 

एसडीपीओ और सीओ के वाहन पर हमला

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ निशा मुर्मू तथा सीओ विकास कुमार त्रिवेदी अपने वाहन के साथ गांव का जायजा लेने पहुंचे। सायरन बजाते हुए गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनके वाहनों पर जमकर पथराव होने लगा और उनके वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीपीओ भी घायल हो गईं। इसके बाद पुलिस के जवानों ने मोर्चा सभांल लिया। बाहर से आने और गांव से निकलने पर रोक लगा दी गई है। घटना की सूचना के बाद ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन, एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी तोपचांची पहुंचे और दोनों पक्षों से संयम से काम लेने की अपील की।