लोदना साइडिग के मजदूर हड़ताल पर, लोडिग ठप
संस तिसरा बीसीसीएल लोदना क्षेत्र की छह नंबर साइडिग के मजदूर पुराना ठेकेदार की ओर से
संस, तिसरा : बीसीसीएल लोदना क्षेत्र की छह नंबर साइडिग के मजदूर पुराना ठेकेदार की ओर से हाजिरी रोके जाने के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शुक्रवार लो काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। यहां कोयला लोडिग का काम ठप हो गया है। मजदूरों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। मजदूर नेता शिव कुमार सिंह ने कहा कि आज सुबह से पुराना ठेकेदार एटी देवप्रभा ने छह नंबर साइडिग में कार्यरत मजदूरों की हाजिरी पर रोक लगा दी। इसी के विरोध में छह व नौ नंबर के मजदूर आंदोलन पर चले गए। उन्होंने बताया कि दोनों साइडिग में 254 मजदूर काम करते हैं। हम लोग एरिया 10 के कोयला का पीकिग का काम करते हैं। इसलिए एरिया 10 के ठेकेदार को ही हमें पैसा देना चाहिए। आज की कार्रवाई सही नहीं है। ठेकेदार का यहां आपस का झगड़ा है। इसका खामियाजा मजदूर क्यों उठाएं। हमलोगों को काम का पैसा चाहिए। अब छह नंबर साइडिग एरिया नौ को दे दिया गया है। मजदूरों ने यहां रैक लोडिग ठप कर दिया है।
मजदूर धरना पर बैठ गए हैं। साइडिग में कोयला लोडिग का काम ठप होने से बीसीसीएल को आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रबंधन आंदोलन को समाप्त करने की पहल में जुटा हुआ है। विरोध करनेवालों में रामवृक्ष धारी, जितेंद्र निषाद, सुरेश भुइयां, विनोद पासवान, मधु बनर्जी, अशोक बनर्जी, देवनंदन पासवान आदि थे। शाम को मामले में प्रबंधन, ठेकेदार व मजदूर प्रतिनिधियों के बीच कार्यालय में वार्ता शुरु हुई। प्रबंधन हड़ताल को समाप्त कराने में जुटे हैं।