विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोयला कर्मियों की ग्रेच्युटी 20 से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की मांग तेज, बांधवगढ़ में इंटक अधिवेशन में मजदूरों के हितों पर चर्चा

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:50 PM (IST)

भारतीय राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (इंटक) ने कोयला कर्मचारियों की ग्रेच्युटी 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने और गैर-अधिकारी कर्मचारियों को बढ़ी हुई ग्रेच्युटी का लाभ पूर्व प्रभाव से देने की मांग की है। 

इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन का 33वां राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू।

इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन का 33वां राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू।

HighLights

  1. कोयला कर्मचारियों की ग्रेच्युटी 20 से 25 लाख करने की मांग।

  2. गैर-अधिकारी कर्मचारियों को बढ़ी ग्रेच्युटी का पूर्व प्रभाव से लाभ।

  3. बांधवगढ़ में इंटक अधिवेशन में मजदूरों के अधिकारों पर मंथन।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोयला कर्मचारियों की ग्रेच्युटी से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (इंटक) ने कोल इंडिया लिमिटेड और सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के प्रबंधन से हस्तक्षेप की मांग की है।

फेडरेशन के महासचिव एसके जमा ने कोल इंडिया के अध्यक्ष बी साईराम तथा सिंगरेनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. बुद्धप्रकाश ज्योति को पत्र भेजकर सेवानिवृत्त गैर-अधिकारियों को 20 लाख रुपये की ग्रेच्युटी का लाभ पूर्व प्रभाव से देने और वर्तमान ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की मांग की है।

जामा ने कहा है कि 30 जून, 1 जुलाई 2016 से 29 मार्च 2018 के बीच सेवानिवृत्त हुए हजारों गैर-अधिकारी कर्मचारी बढ़ी हुई ग्रेच्युटी के लाभ से वंचित हैं। उनकी ग्रेच्युटी 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग लंबे समय से लंबित है।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों को 20 लाख रुपये की बढ़ी हुई ग्रेच्युटी का लाभ दिया गया, जबकि गैर-अधिकारियों के साथ भेदभाव हुआ। फेडरेशन ने मांग की है कि यह लाभ कम से कम 1 जुलाई 2016 से लागू किया जाए। साथ ही भारतीय इस्पात प्राधिकरण द्वारा 30 अक्टूबर 2025 को जारी अधिसूचना के अनुरूप कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों सहित सिंगरेनी में भी जाए।

धनबाद कोयलांचल से भी 100 से अधिक श्रमिक नेता एवं प्रतिनिधि पहुंचे हैं। पहले दिन संगठन के एजेंडे और कोयला उद्योग की मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जेबीसीसीआई सदस्य जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह कर रहे हैं।

महासचिव एसक्यू जामा संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों, चुनौतियों और भावी कार्ययोजना का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। अधिवेशन में कोयला उद्योग की समस्याओं, मजदूरों के अधिकारों, रोजगार की सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, जेबीसीसीआई, वेतन समझौते और नए श्रम कानूनों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बदलते औद्योगिक परिवेश में श्रमिक संगठनों की भूमिका और कर्मचारियों के हितों की रक्षा को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। अधिवेशन में बीसीसीएल, ईसीएल, एमसीएल, सीसीएल, डब्ल्यूसीएल, एनसीएल, एसईसीएल, सीएमपीडीआईएल और मेटल सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

धनबाद से अनुपमा सिंह, एके झा, वीरेंद्र प्रसाद अंबष्ठ, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष महतो, सौभाग्य प्रधान, हमेंत प्रधान, केके सिंह, पीके राय, एसएस जामा, मिथिलेश प्रसाद, एसके शाही, मौउद्दनी अंसारी, शकील अहमद, चंडी बनर्जी, योगेश पति त्रिपाठी, पजय मसीह, शशि भूषण तिवारी सहित कई श्रमिक नेता इसमें भाग ले रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।