पंपू तालाब के पास मिला बीसीसीएल कर्मी का शव , आत्महत्या की आंशका
संवाद सहयोगी, तोपचांची: नया बाजार स्थित पंपू तालाब के पास गुरुवार सुबह पंसस दशरथ रजक के बड़
संवाद सहयोगी, तोपचांची: नया बाजार स्थित पंपू तालाब के पास गुरुवार सुबह पंसस दशरथ रजक के बड़े भाई बीसीसीएएल कर्मी 50 वर्षीय महेंद्र रजक का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। महेंद्र बुधवार की शाम से ही घर से निकले थे, इसके बाद वे वापस नहीं आए। शव के पास कीटनाशक दवा के दो डब्बे मिले। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि महेंद्र ने आत्महत्या की होगी। तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दशरथ ने बताया कि महेंद्र कुछ वर्षो से अवसाद में थे। उनका इलाज आसनसोल में चल रहा था। बताया कि बुधवार की शाम को महेंद्र अपनी पत्नी के साथ अपने घर खेसमी से पास के नया बाजार स्थित अपने मामा के घर आए हुए थे। पत्नी को वहीं पर छोड़ वह बाहर निकल गए। इसके बाद वे वापस नहीं आए। सुबह ग्रामीण जब तालाब के पास पहुंचे तो उनका शव पड़ा हुआ मिला। महेंद्र की मौत से घर में कोहराम मच गया।
परिजनों की रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी रेणु देवी उनके दो पुत्र तथा भाइयों की करुण क्रंदन को देख मौजूद लोगों की आंखें भर आई।