विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोयला खदानों में बढ़ रही दुर्घटनाएं, मंत्री के जवाब से बढ़ी चिंता

By Ashish Kumar Ambastha Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Wed, 11 Feb 2026 10:43 AM (IST)

Coal Minister G Kishan Reddy: कोयला खदानों में सुरक्षा उपायों और आधुनिक तकनीकों के बावजूद दुर्घटनाओं में वृद्धि चिंता का ...और पढ़ें

कोयला खदान का निरीक्षण करते कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी। (फाइल फोटो)

कोयला खदान का निरीक्षण करते कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2025 में कोयला खदानों में घातक दुर्घटनाएं और मौतें बढ़ीं।

  2. कोयला मंत्री ने संसद में सुरक्षा उपायों पर चिंता जताई।

  3. आधुनिक तकनीकें जैसे ईटीएमएस, जीपीएस-वीटीएस उपयोग में लाई गईं।

जागरण संवाददाता, धनबाद। G Kishan Reddy: कोयला खदानों में सुरक्षा के तमाम उपाय और प्रौद्योगिकियों के उपयोग के बावजूद खदानों में दुर्घटनाओं के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं। इसको लेकर कोयला मंत्रालय काफी चिंतित है।

2025 में घातक हादसे और मृत्यों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। 2024 घातक दुर्घटना 38, मृत्यु 49 वहीं 2025 घातक दुर्घटना 44, श्रमिक मृत्यु 54 रहा।

संसद के बजट सत्र के दौरान ने कोयला मंत्री द्वारा प्रस्तुत लिखित जानकारी के अनुसार 2025 में घातक दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई। 2025 में कोयला खदानों में 44 घातक दुर्घटनाएं हुईं। इसी तरह मौत के आंकड़ों में भी इजाफा हुआ है। 2025 में खदान में हुए हादसों में 54 लोगों की जान गई है।

कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने बताया कि खानों में सुरक्षा के लिए निम्नलिखित प्रौद्योगिकियों का उपयोग को लेकर विस्तार से रखा। इसमें सुरक्षित और स्वच्छ प्रचालन के लिए कंटीन्यूअस माइनर्स (भूमिगत खानें), सरफेस माइनर्स और वर्टिकल रिपर्स (ओपनकास्ट खान) और हाई वाल माइनिंग सहित विस्फोट-रहित और पर्यावरण के अनुकूल खनन विधियों को अपनाना शामिल हैं।

मशीनीकृत स्तर नियंत्रण प्रणालियां, भूमिगत खदानों में पर्यावरण टेली-मानिटरिंग सिस्टम (ईटीएमएस) और लोकल मीथेन डिटेक्टरों के माध्यम से रियल-टाइम में खान वायु की निगरानी, डंप और बेंच स्थिरता का आकलन करने के लिए ओपनकास्ट खानों में ढलान निगरानी प्रणाली संस्थापित की गई है।

जीपीएस-सक्षम वाहन ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस), ऑपरेटर इंडिपेंडेंट ट्रक डिस्पैच सिस्टम (ओआईटीडीएस), और जियो-फेंसिंग के माध्यम से बढ़ी हुई परिवहन सुरक्षा,  वीडियो-एनालिटिक्स-आधारित एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्रों (आईसीसीसी) के माध्यम से रियल-टाइम सुरक्षा निगरानी, आधुनिक प्रशिक्षण, जिसमें एचईएमएम ऑपरेटरों के लिए सिम्युलेटर-आधारित प्रशिक्षण और वीआर-आधारित सुरक्षा प्रशिक्षण शामिल हैं।

धूल नियंत्रण के उन्नत उपाय, जैसे फोग कैनन, मिस्ट स्प्रे सिस्टम, व्हील वॉशिंग और मैकिनिकल स्वीपर आदि। 

वर्षवार घातक दुर्घटनाओं एवं मृत्यु की संख्या

वर्ष घातक दुर्घटनाएँ मृत्यु
2021 43 51
2022 24 28
2023 38 41
2024 38 49
2025 44 54

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।