312 दिन ड्यूटी करने वालों को मिलेगा पूरा बोनस, कोल इंडिया ने जारी की गाइडलाइन
कोल इंडिया ने अपने कर्मियों के लिए ₹1,10,250 के परफॉरमेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) बोनस की घोषणा की है।

कोल इंडिया। (जागरण)
HighLights
कोल इंडिया कर्मियों को ₹1,10,250 का PLR बोनस मिलेगा।
पूरा बोनस पाने के लिए 312 दिन की ड्यूटी आवश्यक है।
बर्खास्त कर्मचारियों को बोनस भुगतान का लाभ नहीं मिलेगा।
आशीष अंबष्ठ, धनबाद। कोयला कर्मियों के परफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (पीएलआर) यानी बोनस की राशि शनिवार को एक लाख दस हजार 250 रुपया बोनस तय होने के बाद कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों में भुगतान को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है।
निर्धारित नियम के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में 312 दिन या उससे अधिक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को तय बोनस की पूरी राशि मिलेगी। वहीं, 312 दिन से कम उपस्थिति वाले कर्मचारियों के बोनस में नियमानुसार कटौती होगी।
एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की उपस्थिति बनेगी आधार
इस बार बोनस की गणना एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक कर्मचारी की वास्तविक उपस्थिति के आधार पर की जाएगी। 312 दिन की उपस्थिति को पूरा बोनस पाने के लिए महत्वपूर्ण मानदंड माना गया है।
इससे कम उपस्थिति होने पर निर्धारित फार्मूले के अनुसार बोनस राशि में कमी होगी। इसलिए कर्मचारियों के उपस्थिति रिकॉर्ड का मिलान भुगतान प्रक्रिया में अहम होगा।
बीसीसीएल, सीसीएल और ईसीएल में आंकड़े जुटाने का काम शुरू
पीएलआर भुगतान को लेकर बीसीसीएल, सीसीएल और ईसीएल प्रबंधन ने अपने-अपने क्षेत्रों को तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया है।
इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में कर्मचारियों की उपस्थिति से जुड़े आंकड़े जुटाने और उनका सत्यापन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रबंधन पात्र कर्मचारियों की सूची तैयार कर भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।
बर्खास्त कर्मियों को नहीं मिलेगा पीएलआर
कंपनी से बर्खास्त किए जा चुके कर्मचारियों को पीएलआर का लाभ नहीं मिलेगा। विशेष रूप से विजिलेंस या अन्य मामलों में सेवा से बर्खास्त कर्मियों को बोनस भुगतान की पात्रता से बाहर रखा जाएगा।
वहीं, जिन कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर आरोपों को लेकर विभागीय जांच या अन्य कार्रवाई चल रही है, उनके मामलों में पात्रता और प्रकरण की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रबंधन निर्णय लेगा।
कोल इंडिया में पीएलआर का भुगतान वित्त वर्ष के दौरान कर्मचारी की उपस्थिति और निर्धारित पात्रता के आधार पर किया जाता है।
ऐसे में इस बार भी 312 दिन या उससे अधिक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को पूरी बोनस राशि मिलने की उम्मीद है, जबकि कम उपस्थिति वालों को अनुपातिक रूप से भुगतान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Coal India कर्मियों की बल्ले-बल्ले, 1.10 लाख रुपये बोनस पर बनी सहमति; दुर्गा पूजा से पहले खाते में आएगी राशि
