'जाणता राजा' देख मुख्यमंत्री करेंगे विकास की राजनीति का मेगा शो, तैयार हो रहा भव्य सेट
शिलान्यास की जाने वाली प्रमुख योजनाओं में सूबे की पहली आठ लेन सड़क (416 करोड़) और मटकुरिया से आरामोड़ तक फ्लाईओवर (248 करोड़) शामिल हैं।
By mritunjayEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 11:53 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 11:53 AM (IST)
v style="text-align: justify;">धनबाद, जेएनएन। छत्रपति शिवाजी महाराज के गाैरव गाथा की विराट प्रस्तुति महानाट्य महोत्सव 'जाणता राजा' का मंचन धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में 22 से 28 फरवरी तक रोजाना संध्या 6 से 9 होगा। इसका शुभारंभ 22 फरवरी को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। वे शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाटक देखने के साथ ही धनबाद में विकास की राजनीति का मेगा शो करेंगे। इसकी युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। एक तरफ गोल्फ ग्राउंड में नाटक मंचन के लिए भव्य सेट तैयार हो रहा है तो दूसरी तरफ शिलान्यास और उद्घाटन की जाने वाली योजनाओं की सूची धनबाद नगर निगम कार्यालय में तैयार हो रही है।
मुख्यमंत्री 22 फरवरी को धनबाद आ रहे हैं। इस दाैरान एक हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की साै गात धनबाद को लेकर विकास की राजनीति का मेगा शो करेंगे। शिलान्यास और उद्घाटन की जाने वाली प्रमुख योजनाओं में सूबे की पहली आठ लेन सड़क (416 करोड़), मटकुरिया से आरामोड़ तक फ्लाईओवर (248 करोड़), धनबाद शहरी जलापूर्ति योजना (365 करोड़), बेकारबांध राजेंद्र सरोवर सुंदरीकरण, गोल्फ ग्राउंड सुंदरीकरण आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए बेकारबांध के सुंदरीकरण कार्य को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। काको मठ चौक से गोल बिल्डिंग तक बनने वाली आठ लेन सड़क के लिए वल्र्ड बैंक ने 60 करोड़ भेजा है जिसपर अब काम चालू होगा।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल रेस हैं। दूसरी तरफ एक साथ इतनी बड़ी योजनाओं की साैगात मिलने को लेकर धनबाद की जनता भी फूले नहीं समा रही है। सोमवार को भाजपा नेताओं और गैर सामाजिक संगठन सैल्यूट इंडिया के पदाधिकारियों ने मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल से मिलकर बधाई दी।इस माैके पर भाजपा नेता जियाडा के स्वतंत्र निदेशक सत्येंद्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, भाजपा के जिला महामंत्री संजय झा, उपाध्यक्ष प्रियरंजन, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकेश राज, सैल्यूट इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल कुमार, जिला सचिव विकास कुमार सिंह आदि प्रमुख थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें