Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : झरिया-धनबाद में आखिरी जोर लगाएंगे सीएम रघुवर, राज व रागिनी सिंह के लिए करेंगे रोड शो

मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को झरिया व धनबाद में रोड शो में भाग लेंगे। वे पहले झरिया में रागिनी सिंह की बाइक रैली में भाग लेंगे। फिर घनबाद में बैंक मोड़ तक रोड शो करेंगे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 10:18 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : झरिया-धनबाद में आखिरी जोर लगाएंगे सीएम रघुवर, राज व रागिनी सिंह के लिए करेंगे रोड शो
Jharkhand Assembly Election 2019 : झरिया-धनबाद में आखिरी जोर लगाएंगे सीएम रघुवर, राज व रागिनी सिंह के लिए करेंगे रोड शो

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 चौथे चरण के मतदान से पहले धनबाद जिले के सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा पूरा जोर लगा रही है। जिले की सभी छ: विधानसभा सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान होना है। इससे पहले सीएम रघुवर दास शनिवार (CM Raghubar Das) को घनबाद-झरिया में भाजपा के लिए आखिरी जोर लगाएंगे। शुक्रवार को उन्होंने निरसा में रोड शो किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को झरिया व धनबाद में रोड शो में भाग लेंगे। सीएम 11:30 बजे झरिया के शिमलाबहाल में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। वहां से वे भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की बाइक रैली में भाग लेंगे। रैली बस्ताकोला से कतरासमोड़ पहुंचेगी। वहां से इंदिरा चौक, ऊपर कुल्ही होते हुए कतरास मोड़ वापस आएगी।

इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से 12 बजे धनबाद के बरवाअड्डा हवाई पट्टी पर उतरेंगे। वहां से वे एक बजे भुईंफोड़ मंदिर पहुचेंगे। सीएम भुईंफोड़ मंदिर से धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के रोड शो में भाग लेंगे। रोड शो बैंकमोड़ तक निकलेगा।

इससे पहले शुक्रवार को सीएम ने निरसा विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रचार में जोर लगाया। उन्होंने यहां खुली जीप पर सवार होकर भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के लिए रोड शो किया। रोड शो में उनके साथ धनबाद के सांसद पीएन सिंह भी थे। रोड शो में सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थक भी शामिल हुए।

धनबाद जिले में शनिवार की शाम को चौथे चरण के चुनाव लिए प्रचार का खत्म हो जाएगा। जिले के सभी छ: विधानसभा सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान होना है। इससे पहले सीएम रघुवर दास शनिवार को घनबाद-झरिया में भाजपा के लिए आखिरी जोर लगाएंगे। 23 दिसंबर को मतगणना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.