जोगता में एक ही जगह पर जदयू व भाजपा के कार्यक्रम से माहौल गरमाया
जोगता थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम भाजपा व जदयू का अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होने से कुछ देर के लिए क्षेत्र का माहौल गरमा गया।
जागरण संवाददाता, सिजुआ (धनबाद): जोगता थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम भाजपा व जदयू का अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होने से कुछ देर के लिए क्षेत्र का माहौल गरमा गया। न्यू छह दस साइ¨डग में भाजपा कार्यालय का उदघाटन करने विधायक ढुलू महतो पहुंचे थे, उधर कुछ ही फासले पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो के खासमखास सह मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विकास ¨सह के आवास के समीप पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ घंटों के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कार्यक्रम स्थल पर तैनात रही। हालांकि किसी तरह का विवाद उत्पन्न नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार की शाम न्यू छह-दस साइ¨डग में भाजपा कार्यालय के उदघाटन कार्यक्रम शिरकत करने आए विधायक ढुलू महतो से मोहल्ले वालों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए पिट वाटर व सामुदायिक भवन निर्माण कराने की मांग विधायक से किया। विधायक ने समस्याओं के निराकरण की दिशा में हर मुमकिन कदम उठाने का भरोसा देते हुए कहा कि बहुरूपिये नेताओं से सावधान रहें। पार्षद धर्मेद्र कुमार महतो, चंदन ¨सह, मबोज रजवार, सुरेश महतो, झगरू महतो आदि थे।
इधर, जदयू समर्थक भी भाजपा के कार्यक्रम स्थल से महज दस फीट की दूरी पर बैठकर संगठन की मजबूती प्रदान करने की रणनीति पर व्यस्त थे। करीब एक घंटे तक भाजपा व जदयू समर्थक वहां पर डटे रहे। जदयू के विकास के अलावा शिवेश सिन्हा, अजय पासवान, कृष्णा राम, राजेश केशरी, गौतम राजवंशी, दयाशंकर ¨सह, राहुल कुमार थे।