नाग देवी मंदिर में खाद्य सामग्री व कंबल वितरण
मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को श्री नाग देवी देव स्थानम मंदिर भागा मोड़ में कंबल वितरण किया गया।
जासं, झरिया : मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को श्री नाग देवी देव स्थानम मंदिर भागा मोड़ में 250 से अधिक गरीबों के बीच खाद्य सामग्री चूड़ा, गुड़, तिलकुट के अलावा कंबल का वितरण किया गया। मंदिर के संस्थापक श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा ईश्वर की सेवा है। भाजपा के वरीय पदाधिकारी राजकुमार अग्रवाल, समाजसेवी जयप्रकाश देवरालिया वैभव अग्रवाल, कोलफील्ड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रितेश सिंह, राजू इकबाल सिंह, सावित्री देवी, सूरज पासवान, सोनू तायल आदि थे। झरिया दुर्गापुर कुष्ठ आश्रम में गरीबों के बीच भी कंबल बांटे गए। भाजपा नेता अभिषेक सिंह की ओर से झरिया व आसपास क्षेत्रों में गरीबों के बीच चूडा, गुड़, तिलकुट व मास्क के 83 किट बांटे गए। शुभम चौबे, राहुल सिंह, दीपक बाउरी, आलोक, अभिजीत साव, मनोज यादव आदि थे। जिला कांग्रेस के सचिव दिलीप मिश्रा की ओर से सिदरी में 50 गरीबों के बीच कंबल बांटे गए। दिलीप ने कहा कि पिता स्व रामचीज मिश्रा मार्ग पर चलते हुए कार्यक्रम किया। मौके पर कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविद्र वर्मा, समाजसेवी अशोक जिदल, छोटन चटर्जी, आदित्य दुबे, भास्कर झा आदि थे।