Move to Jagran APP

पर्यावरण दिवस पर निगम ने निकाली जागरूकता रैली

धनबाद : नगर निगम ने मंगलवार को पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोप

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 08:54 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 08:54 PM (IST)
पर्यावरण दिवस पर निगम ने निकाली जागरूकता रैली
पर्यावरण दिवस पर निगम ने निकाली जागरूकता रैली

धनबाद : नगर निगम ने मंगलवार को पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया। मंगलवार सुबह निगम कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई जो रणधीर वर्मा चौक, हटिया मोड़ होते हुए हीरापुर माडा कॉलोनी गई। माडा कॉलोनी स्थित गारबेज प्वाइंट में नगर आयुक्त ने दो पेड़ लगाए। इसके बाद हाउसिंग कॉलोनी पार्क में भी पौधरोपण किया गया। नगर आयुक्त राजीव रंजन ने पार्क में 10 पेड़ लगाए। निगम ने प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। लोगों के बीच 500 जूट के थैले का वितरण किया। जागरूकता रैली में नगर आयुक्त ने उर्जा संरक्षण पर जोर दिया। लोगों को अपने घर और उसके आसपास पौधे लगाने की सलाह दी। जागरूकता रैली में सिटी मैनेजर संतोष कुमार, विजय कुमार, आनंद राज, प्रकाश साहू समेत स्कूली बच्चे शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.